Nature Nature

ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, 25 एटीएम कार्ड सहित कई उपकरण जब्त

Nature

ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, 25 एटीएम कार्ड सहित कई उपकरण जब्त

समाचार गढ़ 26 अप्रैल 2026। राजस्थान के सीकर जिले में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 25 एटीएम कार्ड सहित बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, खाटूश्याम जी सदर थाना पुलिस ने DST टीम और साइबर सेल के साथ मिलकर लामियां गांव में यह कार्रवाई की। टेक्निकल सोर्स और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर बधाल रोड स्थित गिरधारी लाल जांगिड़ के मकान पर रेड की गई, जहां एक कमरे में पांचों आरोपी ऑनलाइन सट्टा संचालित करते पाए गए।

थानाधिकारी अमित कुमार नागौरा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अजय कुमार जांगिड़ (26), दिनेश कुमार जांगिड़ (22), सोनू मेहरा (19), जालिम सिंह शेषमा (22) और राहुल जांगिड़ (23) शामिल हैं।

पुलिस ने मौके से 2 लैपटॉप, 1 टैबलेट, 17 मोबाइल फोन, 25 एटीएम कार्ड, 6 चेकबुक, 9 बैंक पासबुक, 4 सिम कार्ड और 1 आईपैड बरामद किया है।

बताया जा रहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान राजस्थान रॉयल्स और सनराइज हैदराबाद के मैच पर आरोपी सट्टा लगवा रहे थे। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो सभी आरोपी दो गद्दों पर बैठकर ऑनलाइन सट्टा संचालित करते मिले।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर सट्टे के नेटवर्क और मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। साथ ही जब्त किए गए डिजिटल रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

इस कार्रवाई में एसपी ऑफिस साइबर सेल के कांस्टेबल बजरंग और महिपाल की विशेष भूमिका रही।

  • Related Posts

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights