Nature Nature

यूपीएससी परीक्षा 2025 में चयनित ममता जोगी व सरला जाखड़ का महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास में भव्य अभिनंदन, प्रतिभाओं ने सकारात्मक सोच और दृढ़ इच्छाशक्ति को सफलता की कुंजी बताया

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 27 अप्रेल 2025, महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में यू पी एस सी परीक्षा 2025 में चयनित प्रतिभाएं – ममता जोगी पुत्री विजयलाल जोगी श्रीडूंगरगढ़, सरला जाखड़ पुत्री शंकरलाल जाखड़, इंदपालसर हीरावतान का अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया । अतिथियों द्वारा ममता जोगी एवं सरला जाखड़ को अभिनन्दन पत्र, साफा, शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं दोनों के माता-पिता का माल्यार्पण द्वारा अभिनन्दन किया । इस अवसर पर पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने कहा कि इन प्रतिभाओं ने कड़ी मेहनत के बल पर इस क्षेत्र को गौरवान्वित किया है ।

युवाओं को ऐसी प्रतिभाओं से सीख ले कर आगे बढ़ना चाहिए । छात्रावास मैनेजमेंट कमेठी के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमारी बेटियां देश की टॉप प्रशासनिक सेवाओं में अपनी प्रतिभा के बल पर अपना प्रभुत्व स्थापित कर रही है । इस क्षेत्र में बालिका शिक्षा की सुदृढ़ता हेतु हम आधुनिक सुविधाओं से युक्त संसाधन विकसित कर रहे है । समाजसेवी भीखमचन्द पुगलिया ने नव चयनित युवा प्रतिभाओं एवं छात्रावास मैनेजमेंट का इस प्रकार के प्रोत्साहनकारी कार्यक्रमों के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि हम सबको मिलकर शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने हेतु सहयोग करना चाहिए ।

साहित्यकार श्याम महर्षि ने श्रीडूंगरगढ़ धरा का देश में नाम रौशन करने वाली प्रतिभाओं का आभार प्रकट करते हुए युवाओं से राष्ट्र एवं समाजहित में कर्तव्यनिष्ठा से आगे बढ़ने का आहवान किया । यू पी एस सी परीक्षा में चयनित प्रतिभा- ममता जोगी एवं सरला जाखड़ ने छात्रावास मैनेजमेंट एवं शहर के गणमान्य लोगों का इस भव्य अभिनन्दन के लिए आभार प्रकट करते हुए अपने जीवन के प्रसंग बताए । युवाओं से आह्वान किया कि सकारात्मक विचार एवं दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं है । समाजसेवी तुलसीराम चोरड़िया, केशुराम कस्वां, एस कुमार सिन्धी, आदूराम जाखड़, भंवरलाल भोजक, इमीलाल गोदारा, धाई देवी, मास्टर प्रभुराम बाना, तोलाराम जाखड़, हेतराम जाखड़, सत्यनारायण जोगी, विमल भाटी, पूनम नेण, धर्माराम कुकणा ने प्रतिभाओं का अभिनन्दन करते हुए इन्हें राष्ट्र एवं समाजहित में आगे बढ़ने का आह्वान किया । हरिराम सारण एवं रामप्रताप जाखड़ ने दोनों प्रतिभाओं का परिचय दिया । अभिनन्दन समारोह में धूड़ाराम डेलू, तुलछीराम गोदारा, मोडाराम तरड़, मोडूराम गोदारा, भैराराम गोदारा, शुभकरण पारीक, भंवरलाल सारण, लक्ष्मीनारायण दर्जी, नरेन्द्र कुमार आर्य, लक्ष्मीनारायण भादू, शंकरलाल जाखड़, शंकरलाल भुंवाल, भंवरलाल खिलेरी, कुम्भाराम घिंटाला, रामेश्वरलाल गोदारा, डूंगरराम गोदारा, रामदयाल बाना, प्रभुदयाल जाखड़,  मुन्नीराम बाना, श्रवणराम बाना, केशराराम कडवासरा, मदनलाल नेण, रामचन्द्र गीला, जैसाराम कुलड़िया, सन्तोष नेण, खींयाराम गोदारा, भंवरलाल जाखड़, हनुमान महिया, रामकिशन गावड़िया, गिरधारी जाखड़, जगदीश गोदारा, शंकरलाल कडवासरा आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम संचालन सुशील सेरडिया ने किया । छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया ।

Related Posts

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights