Nature Nature

मन की बात ने जोड़ा कार्यकर्ताओं को, प्रधानमंत्री मोदी के विचारों पर हुई चर्चा, राष्ट्र निर्माण में योगदान का लिया प्रण

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 129वां एपिसोड रविवार को भाजपा कार्यालय, श्रीडूंगरगढ़ में सामूहिक रूप से सुना गया। प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में इस बार भी कार्यकर्ताओं और आमजन में खासा उत्साह देखने को मिला।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में वर्ष 2025 की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत ने खेल, विज्ञान और वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को देश के लिए गर्व का विषय बताते हुए भारत की बढ़ती सामरिक और रणनीतिक क्षमता का उल्लेख किया।
अपने विचारों में प्रधानमंत्री ने भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत को राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत बताया। महाकुंभ, कच्छ रणोत्सव, लोक परंपराएँ और भाषाई प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति आज वैश्विक स्तर पर सम्मान पा रही है। दुबई की कन्नड़ पाठशाला और फिजी में मनाए गए तमिल दिवस जैसे उदाहरणों के जरिए उन्होंने प्रवासी भारतीयों की भूमिका को भी सराहा।
मणिपुर, आंध्र प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से आई प्रेरक कहानियों के माध्यम से प्रधानमंत्री ने यह संदेश दिया कि परंपरा, कौशल और संवेदनशील नेतृत्व समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
कार्यक्रम के पश्चात विधायक ताराचंद सारस्वत सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
भाजपा कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, किसान मोर्चा जिला महामंत्री रतन सिंह राठौड़, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भवानी तावनीया, शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, शहर उपाध्यक्ष गजानंद दाधीच, शहर महामंत्री मदन सोनी, शहर मंत्री महेंद्र पारीक, पूर्व पार्षद एस. कुमार सिंधी, दीपक सिंधी, संदीप, गुलाब, महेश राजोतिया, मेघराज तावनियां, प्रहलाद शर्मा, भागूनाथ, जयप्रकाश स्वामी, मनोज मोरवानी, अशोक गुरनानी, ओमप्रकाश प्रजापत, फतेह सिंह जांगिड़, घनश्याम बिहानी, मघराज तेजी, विष्णु वाल्मीकि, विकास, महेंद्र, के.के. जांगिड़, किशन, महेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
इसके साथ ही श्रीडूंगरगढ़ के सभी बूथों पर भी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक सुना।
कार्यक्रम के अंत में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को अटल स्मृति दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र एवं चलचित्र पर पुष्प अर्पित कर अटल जी के आदर्शों और मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प दोहराया।

  • Related Posts

    Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

    समाचार-गढ़ 29 सितंबर, 2026। Surgical Strike Explained: 29 सितंबर 2016… यह तारीख भारतीय सैन्य इतिहास की उन तारीखों में शामिल हो गई, जब भारत ने नियंत्रण रेखा (LoC) के पार…

    PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

    समाचार-गढ़ 29 सितंबर, 2026। मुजफ्फराबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) में कई महीनों से जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच अब नियंत्रण रेखा (LoC) को लेकर भी मांग तेज हो गई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

    Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

    PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

    PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

    यूट्यूबर कपल के घर करीब 1 करोड़ की चोरी, 944 ग्राम सोना और नकदी ले गए चोर; सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में

    यूट्यूबर कपल के घर करीब 1 करोड़ की चोरी, 944 ग्राम सोना और नकदी ले गए चोर; सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में

    Rajasthan News: हर 10 किलोमीटर पर स्वास्थ्य सुविधा का प्लान, 600 नए सब-सेन्टर खुलेंगे; 50 हजार नियुक्तियों के बाद अब ग्राउंड पर एक्शन

    Rajasthan News: हर 10 किलोमीटर पर स्वास्थ्य सुविधा का प्लान, 600 नए सब-सेन्टर खुलेंगे; 50 हजार नियुक्तियों के बाद अब ग्राउंड पर एक्शन

    NCRB Data: 10 साल में चार गुना बढ़े बच्चियों से रेप के दर्ज मामले, 2024 में 43,675 पीड़ित; 86% केस अदालतों में लंबित

    NCRB Data: 10 साल में चार गुना बढ़े बच्चियों से रेप के दर्ज मामले, 2024 में 43,675 पीड़ित; 86% केस अदालतों में लंबित
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights