Nature Nature

विवाहिता ने पति सहित चार पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करवाया

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। दहेज प्रताड़ना के मामले में एक विवाहिता ने अपने पति सहित चार ससुरालजनों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने में इस्तगासा प्रस्तुत किया, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि मोमासर निवासी मदनलाल की पुत्री भारती ने अपने पति गणेश कुमार (निवासी राजलदेसर), ससुर नरेंद्र कुमार पुत्र उदयचंद सोनी, सास रेखा देवी व देवर नरेंद्र कुमार सोनी पर दहेज प्रताड़ना व मारपीट के आरोप लगाए हैं।

पीड़िता भारती ने रिपोर्ट में बताया कि उसका विवाह वर्ष 2016 में गणेश कुमार के साथ हुआ था। विवाह के समय पिता ने अपनी क्षमता से अधिक सोना-चांदी, दहेज का सामान व नगदी दिए, लेकिन आरोपी पांच लाख रुपये व मोटरसाइकिल की अतिरिक्त मांग करते हुए शुरू से ही ताने देते रहे। पति शराब के नशे में मारपीट करता और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता रहा।

रिपोर्ट के अनुसार, भाइयों की शादी में ससुराल पक्ष की मांग पर मायके वालों ने मोटरसाइकिल भी दी। भारती के दो बच्चे (8 वर्ष व 6 वर्ष) होने पर भी छूछक में गहने, कपड़े और नगदी दिए गए। इसके बावजूद आरोपी परिवार की मांगें बढ़ती गईं और आए दिन पांच लाख रुपये का दबाव बनाकर मारपीट की जाती रही।

भारती का आरोप है कि 25 सितंबर 2025 को आरोपियों ने उसे धक्के मारकर घर से निकाल दिया। परिजनों द्वारा लगातार समझाइश के बावजूद ससुरालजन नहीं माने। 14 अक्टूबर 2025 को आरोपी पीहर आए और स्पष्ट कर दिया कि बिना दहेज के उसे घर नहीं बसाने देंगे, साथ ही उसका स्त्रीधन लौटाने से भी इनकार कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई राजेंद्र कुमार को सौंप दी है।

  • Related Posts

    Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

    समाचार-गढ़ 29 सितंबर, 2026। Surgical Strike Explained: 29 सितंबर 2016… यह तारीख भारतीय सैन्य इतिहास की उन तारीखों में शामिल हो गई, जब भारत ने नियंत्रण रेखा (LoC) के पार…

    PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

    समाचार-गढ़ 29 सितंबर, 2026। मुजफ्फराबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) में कई महीनों से जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच अब नियंत्रण रेखा (LoC) को लेकर भी मांग तेज हो गई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

    Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

    PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

    PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

    यूट्यूबर कपल के घर करीब 1 करोड़ की चोरी, 944 ग्राम सोना और नकदी ले गए चोर; सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में

    यूट्यूबर कपल के घर करीब 1 करोड़ की चोरी, 944 ग्राम सोना और नकदी ले गए चोर; सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में

    Rajasthan News: हर 10 किलोमीटर पर स्वास्थ्य सुविधा का प्लान, 600 नए सब-सेन्टर खुलेंगे; 50 हजार नियुक्तियों के बाद अब ग्राउंड पर एक्शन

    Rajasthan News: हर 10 किलोमीटर पर स्वास्थ्य सुविधा का प्लान, 600 नए सब-सेन्टर खुलेंगे; 50 हजार नियुक्तियों के बाद अब ग्राउंड पर एक्शन

    NCRB Data: 10 साल में चार गुना बढ़े बच्चियों से रेप के दर्ज मामले, 2024 में 43,675 पीड़ित; 86% केस अदालतों में लंबित

    NCRB Data: 10 साल में चार गुना बढ़े बच्चियों से रेप के दर्ज मामले, 2024 में 43,675 पीड़ित; 86% केस अदालतों में लंबित
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights