Nature Nature

राजस्थान में सफाई कर्मचारियों का सामूहिक अवकाश, मांगे एवं विरोध प्रदर्शन, दिया ज्ञापन

Nature

समाचार गढ़, 2 अगस्त 2024। जयपुर शहर सहित सम्पूर्ण राजस्थान प्रदेश में सयुंक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ द्वारा 27 जुलाई 2024 से सफाई कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश लेकर कार्य का बहिष्कार कर दिया है। इसके तहत श्रीडूंगरगढ़ की नगर पालिका के समस्त कर्मचारी भी सामूहिक अवकाश पर हैं। सफाईकर्मियों ने आज नगरपालिका में विरोध स्वरूप प्रदर्शन किया और उपखण्ड कार्यालय में उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को अपनी समस्या और मांगों का ज्ञापन भी सौंपा।

सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया में परिवर्तन और उनकी मांगे

सयुंक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ ने निदेशक स्थानीय निकाय विभाग, जयपुर के साथ 23 जनवरी 2024 को आयोजित बैठक में हुए समझौते के बावजूद स्वायत शासन विभाग द्वारा 1 मार्च 2024 को जारी सफाई कर्मचारी भर्ती विज्ञप्ति पर नादरशाही का आरोप लगाया है। इस विज्ञप्ति में सफाई कर्मचारी भर्ती को लॉटरी और प्रैक्टिकल के आधार पर करने का निर्णय लिया गया है, जिसे कर्मचारी अस्वीकार्य मानते हैं।

सफाई कर्मचारी भर्ती संघर्ष समिति ने 4 अगस्त 2024 को सामूहिक अवकाश पर जाने का ऐलान करते हुए निम्नलिखित मांगें प्रस्तुत की हैं:

1. सफाई कर्मचारी भर्ती प्रेक्टिकल में सफल रहे अभ्यार्थी को एक वर्ष पश्चात स्थाई कर्मचारी घोषित किया जाए।
2. सफाई कर्मचारी भर्ती प्रेक्टिकल में कार्य करने वाले अभियार्थियों को मस्टरोल के आधार पर भुगतान किया जाए।
3. सफाई कर्मचारी भर्ती में परम्परागत सफाई कार्य से जुड़े वाल्मीकि एवं मेहत्तर समाज को प्राथमिकता दी जाए।
4. सफाई कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया 2012 व 2018 में विचाराधीन कोर्ट के आदेशानुसार नियुक्ति दी जाए।

सफाई कर्मचारियों का यह विरोध प्रदर्शन और उनकी मांगे सरकार और स्थानीय निकायों के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती बनकर उभरी है।

  • Related Posts

    भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट से डेटा लीक का दावा, डार्क वेब पर अपलोड हुए हजारों दस्तावेज

    भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट से डेटा लीक का दावा, डार्क वेब पर अपलोड हुए हजारों दस्तावेज समाचार गढ़। भारत के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर…

    दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार, जानिए 16 जुलाई के लिए क्या कहते हैं संकेत

    समाचार गढ़। बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन कारोबार के अंत में प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। शुरुआती सत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट से डेटा लीक का दावा, डार्क वेब पर अपलोड हुए हजारों दस्तावेज

    भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट से डेटा लीक का दावा, डार्क वेब पर अपलोड हुए हजारों दस्तावेज

    दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार, जानिए 16 जुलाई के लिए क्या कहते हैं संकेत

    दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार, जानिए 16 जुलाई के लिए क्या कहते हैं संकेत

    सोनम वांगचुक के अनशन से राहुल गांधी की दूरी पर उठे सवाल, कांग्रेस ने दी यह सफाई

    सोनम वांगचुक के अनशन से राहुल गांधी की दूरी पर उठे सवाल, कांग्रेस ने दी यह सफाई

    अक्षर पटेल का ऑलराउंड कमाल, भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई बढ़त

    अक्षर पटेल का ऑलराउंड कमाल, भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई बढ़त

    नोएडा के ममूरा में पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 2 की मौत; 50 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

    नोएडा के ममूरा में पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 2 की मौत; 50 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

    भारत-UK फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज से लागू, व्हिस्की, लग्जरी कारें और कई ब्रिटिश उत्पाद होंगे सस्ते

    भारत-UK फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज से लागू, व्हिस्की, लग्जरी कारें और कई ब्रिटिश उत्पाद होंगे सस्ते
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights