Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ थाने में सीएलजी, व्यापार मंडल, शांति समिति और महिला सुरक्षा सखी की बैठक

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। दिन-प्रतिदिन बिगड़ रही यातायात व्यवस्था और दमघोटू अतिक्रमण से त्रस्त कस्बे को नव पदस्थापित थानाधिकारी अशोक बिश्नोई से कुछ उम्मीदें नजर आ रही है। श्रीडूंगरगढ़ सीओ दिनेशकुमार के निर्देशन में थाने परिसर में शाम 6 बजे सीएलजी, व्यापार मंडल, शांति समिति और महिला सुरक्षा सखी की बैठक का आयोजन किया गया। थानाधिकारी अशोक बिश्नोई ने इस दौरान कहा कि कस्बे की समस्याओं से निपटने के लिए आप सभी का सहयोग अपेक्षित है और मैं अपने दायित्वों के निर्वहन करने के लिए 24घण्टे तत्पर हूँ। सीआई बिश्नोई द्वारा वार्ता में रेंज में श्रीडूंगरगढ़ थाने में दुर्घटना में होने वाली मृत्यु दर सबसे अधिक होने की जानकारी दी गई तो उपस्थित जनों ने एकजुट होकर हेलमेट को अनिवार्य करने की बात पर गंभीरता दिखाई। इस दौरान नगरपालिका चैयरमैन मानमल शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्यामसुंदर पारीक, पार्षद सोहनलाल ओझा, सामाजिक कार्यकर्ता महावीर माली, भारतीय किसान संघ के तोलाराम जाखड़, मनोज पारख, रमेश मुंधड़ा, इमरान राइन, सलीम भाटी, व्यापारी पवन राठी, हेमराज भादानी, विजय बोथरा सहित अनेकों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन…

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार को दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक हुई।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights