Nature Nature

मंत्री गोविन्द मेघवाल ने किया पालिका भवन व नगर द्वार का उद्घाटन, ये रहा चर्चा का विषय

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। जीव जतन जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से निर्मित स्व. जीवराज जी पारख स्मृति पालिका भवन का उद्घाटन आपदा प्रबंध मंत्री गोविन्द मेघवाल ने किया, इससे पूर्व उन्होंने इसी ट्रस्ट की ओर से निर्मित शिव नगरद्वार का भी उद्घाटन किया।
पालिका के समक्ष आयोजित उद्घाटन समारोह में बोलते हुए मंत्री गोविन्द मेघवाल ने कहा कि भामाशाह जतनजी पारख ने पचास लाख रुपये की राशि से इस सुन्दर पालिका भवन का निर्माण करवाया है। इसी परिवार द्वारा राजकीय कन्या महाविद्यालय का भी निर्माण करवाया जा रहा है। पारख परिवार की इस सामाजिक भूमिका की जितनी प्रशंसा की जाये उतनी कम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में काम किया जाना बहुत आवश्यक है, क्योंकि सारी प्रगति शिक्षा पर अवलंबित है। शिक्षा शेरनी का दूध है, इसे जो पीएगा दहाड़ेगा। स्त्री शिक्षा के क्षेत्र में जो लोग अपना योगदान दे रहे हैं, वे विशेष प्रशंसा के पात्र हैं।
मंत्रीजी ने कहा कि वर्षा के दिनों में श्रीडूंगरगढ़ शहर के निचले क्षेत्र को जल भराव की समस्या से जूझना पड़ता है। अगर यह समस्या आपदा की परिभाषा में आती है तो मैं अपने विभाग से समीक्षा करवाकर इस कार्य को करवाने का यत्न करूंगा।
प्रारंभ में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने मंत्री जी से निवेदन किया कि श्रीडूंगरगढ़ के जल भराव की समस्या का समाधान करावें। उन्होंने पारख परिवार के सामाजिक योगदान की भूरि भूरि प्रशंसा की।
स्थानीय विधायक गिरधारीलाल महिया ने कहा कि जतनजी पारख का अपनी धरती के प्रति अत्यधिक प्रेम और उदार भाव है। उन्होंने मंत्री जी से कहा कि श्रीडूंगरगढ़ की जल निकासी की योजना में उनका सहयोग करे।
मंत्री गोविन्द मेघवाल ने भामाशाह जतन पारख की माताजी राजूदेवी पारख को शाॅल ओढाकर उनका सम्मान किया।
भामाशाह जतन पारख ने बहुत भावुक होकर कहा कि वे अपने कार्यों से जन्म भूमि का ऋण चुकाने की चेष्टा करते हैं। वे सोचते हैं कि यहां कुछ न कुछ कार्य चलते रहना चाहिए और स्थानीय लोगों को भी अपनी जन्म भूमि के प्रति कुछ न कुछ अच्छे कार्य करते रहना चाहिए। पैसा होता तो बहुत लोगों के पास है, पर लगाना भगवान के आशीर्वाद से ही संभव होता है।
एस डी एम डाॅ दिव्या चौधरी, तुलसीराम चौरड़िया तथा भीखमचंद पुगलिया ने भी अपने विचार व्यक्त किये। साहित्यकार श्याम महर्षि ने कहा कि जतन पारख वे व्यक्ति हैं जो जिस कार्य की कह देते हैं, उसे हर हाल में पूरा करते हैं।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक किशनाराम नाई भी आए, सीओ दिनेश कुमार, सीआई अशोक विश्नाई, पालिका अधिशासी अधिकारी भवानी शंकर व्यास सहित नगर के सभी गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। पालिका चेअरमैन मानमल शर्मा का पालिका के कार्यक्रम में न आना खासा चर्चा का विषय रहा।
प्रारंभ में आचार्य श्री महाश्रमण जी की शिष्या साध्वी चरितार्थ प्रभाजी ने पालिका के नव निर्मित भवन में पगलिया कर मंगल पाठ सुनाया।
जीव जतन जन कल्याण ट्रस्ट की ओर आनंद पारख ने आभार ज्ञापित किया। मंच संचालन पत्रकार कपिला स्वामी ने किया।

  • Related Posts

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights