Nature Nature

लापता युवती, पुलिस पर लापरवाही के आरोप, परिजन बोले ऑनलाइन स्कैम की आशंका

Nature

लापता युवती, पुलिस पर लापरवाही के आरोप, परिजन बोले ऑनलाइन स्कैम की आशंका
समाचार गढ़, 2 नवम्बर 2025, श्रीडूंगरगढ़।
सात दिन से लापता युवती की तलाश को लेकर आज बिग्गा बास क्षेत्र में माहौल गर्म हो गया। रविवार को बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग थाने पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर विरोध जताया। भीड़ में माहेश्वरी समाज के सदस्य, बिहाणी परिवार के लोग और अन्य सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।
लोगों ने आरोप लगाया कि 18 वर्षीय महक पुत्री आकाश बिहाणी 27 अक्टूबर को घर से लापता हुई थी, लेकिन पुलिस ने अब तक गंभीरता से जांच नहीं की। परिजनों ने युवती को सरल स्वभाव की बताते हुए किसी ऑनलाइन ठगी या स्कैम में फंसने की आशंका जताई है।
नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, संजय करनाणी, शांतिदेवी लखोटिया, भारती डागा, मीनाक्षी डागा सहित कई लोग मौके पर मौजूद रहे और युवती की त्वरित तलाश की मांग की।
थानाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अब तक की कार्रवाई की जानकारी देते हुए भीड़ को समझाने का प्रयास किया। वहीं, लोगों ने स्पष्ट कहा कि जब तक पुलिस ठोस कार्रवाई नहीं करती, वे शांत नहीं बैठेंगे।

Related Posts

राजस्थान के इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का दो दिन का अलर्ट; फिर बढ़ेगी ठंड

समाचार गढ़ 14 नवंबर 2026। राजस्थान में सर्दी ने धीरे-धीरे दस्तक देना शुरू कर दिया है। इसी बीच नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के मौसम में बदलाव…

अमेरिका में हवाई सेवाओं पर लगा देशव्यापी ब्रेक हटा, हजारों यात्री फंसे; FAA के पुराने रडार सिस्टम में खराबी से मचा हड़कंप

समाचार गढ़ 14 नवंबर 2026। अमेरिका में शुक्रवार को हवाई यात्रा व्यवस्था पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई। देशभर के एयरपोर्ट पर हजारों यात्री फंस गए और सैकड़ों उड़ानों को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान के इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का दो दिन का अलर्ट; फिर बढ़ेगी ठंड

राजस्थान के इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का दो दिन का अलर्ट; फिर बढ़ेगी ठंड

अमेरिका में हवाई सेवाओं पर लगा देशव्यापी ब्रेक हटा, हजारों यात्री फंसे; FAA के पुराने रडार सिस्टम में खराबी से मचा हड़कंप

अमेरिका में हवाई सेवाओं पर लगा देशव्यापी ब्रेक हटा, हजारों यात्री फंसे; FAA के पुराने रडार सिस्टम में खराबी से मचा हड़कंप

कुलगाम हमले के बाद कश्मीर में बड़ा सर्च ऑपरेशन, कई संदिग्ध हिरासत में; श्रीनगर समेत पूरी घाटी में हाई अलर्ट

कुलगाम हमले के बाद कश्मीर में बड़ा सर्च ऑपरेशन, कई संदिग्ध हिरासत में; श्रीनगर समेत पूरी घाटी में हाई अलर्ट

दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम, 3,230 करोड़ में बदलेगी देश की विरासत की तस्वीर

दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम, 3,230 करोड़ में बदलेगी देश की विरासत की तस्वीर

पाकिस्तान में मिलिट्री कैंप पर BLA का आत्मघाती हमला, विस्फोटकों से भरे ट्रक से मचाई तबाही; 18 सैनिकों की मौत का दावा

पाकिस्तान में मिलिट्री कैंप पर BLA का आत्मघाती हमला, विस्फोटकों से भरे ट्रक से मचाई तबाही; 18 सैनिकों की मौत का दावा

खुली जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी 5 दिन घूम आया थाईलैंड, पीछे से लगती रही हाजिरी; अफीम के साथ पकड़ा गया तो खुला राज

खुली जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी 5 दिन घूम आया थाईलैंड, पीछे से लगती रही हाजिरी; अफीम के साथ पकड़ा गया तो खुला राज
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights