Nature Nature

रात में सोने से पहले दूध में मिलाकर पीएं ये 7 चीजें, ठंड में भी मजबूत बनी रहेगी इम्युनिटी

Nature

समाचार गढ़। सर्दियों में खुद को ठंड से बचाने के लिए शरीर को गर्म और हेल्दी बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। इसलिए रात को सोने से पहले दूध में कुछ खास चीजें मिलाकर (Night Time Drinks) पीने से न केवल इम्युनिटी मजबूत होती है, बल्कि ठंड से होने वाली बीमारियों से भी बचाव होता है। आयुर्वेद में दूध को पौष्टिक और रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने वाला माना गया है। ऐसे में इसमें कुछ खास चीजें डालकर पीने से इसकी पौष्टिकता और भी ज्यादा बढ़ जाती है। शायद यही वजह भी है कि हमारी दादी-नानी कभी भी हमें कभी दूध अकेला नहीं देती थीं और इसमें कुछ न कुछ मिलाकर ही पीने को देती थीं। तो आइए जानें इन चीजों के बारे में जो सर्दियों में हमारे और आपके लिए फायदेमंद (Bedtime Drinks for Stronger Immunity) हो सकती हैं।

हल्दी

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन एक ऐसा तत्व है जो सूजन और बैक्टीरिया से लड़ने में बहुत प्रभावी है। दूध में हल्दी मिलाकर पीने से गले की खराश, सर्दी-जुकाम और शरीर में दर्द में आराम मिलता है। यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।

शहद

शहद और दूध का मिश्रण गले को शांत करता है, खांसी को कम करता है और अच्छी नींद आने में मदद करता है। शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट सर्दियों में शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

अदरक

अदरक पाचन को ठीक करता है और शरीर को गर्माहट देता है। दूध में अदरक मिलाकर पीने से सर्दी-जुकाम और ठंड से जुड़े अन्य लक्षणों में आराम मिलता है।

केसर

केसर दूध में न केवल स्वाद और सुगंध बढ़ाता है, बल्कि यह रक्त संचार को भी बेहतर बनाता है और शरीर को ठंड से बचाता है। केसर वाला दूध त्वचा को भी निखारता है।

बादाम पाउडर

बादाम में विटामिन ई और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। दूध में बादाम पाउडर मिलाकर पीने से सर्दियों में मांसपेशियां मजबूत होती हैं और शरीर को ताकत मिलती है।

दालचीनी

दालचीनी बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में बहुत असरदार है। दूध में इसे मिलाने से पाचन तेज होता है और शरीर को गरमाहट मिलती है।

अश्वगंधा

अश्वगंधा तनाव कम करता है, नींद अच्छी करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। सर्दियों में इसका सेवन शरीर को सर्दी से लड़ने की शक्ति देता है।

कैसे करें तैयार?

एक गिलास गर्म दूध लें। इसमें ऊपर बताई गई चीजों में से एक या दो चीजें मिलाएं और इसे सोने से आधे घंटे पहले पिएं।

  • Related Posts

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

    समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी…

    Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

    समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। बीकानेर में महिलाओं और युवतियों की गुमशुदगी के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। पिछले दो साल आठ माह में जिले में 1,925 महिलाओं और युवतियों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

    Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

    Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

    Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

    Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

    पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

    पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

    Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

    Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

    Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया

    Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights