Nature Nature

विधायक के साथ मारपीट, जनसुनवाई में एईएन ने किया हमला, पढ़े विस्तार से

Nature

समाचार गढ़ 30 अप्रैल 2026 श्रीगंगानगर। शहर में गुरुवार को जनसुनवाई के दौरान बड़ा विवाद सामने आया, जब भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी और राजस्थान अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (RUIDP) के अधिकारियों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए RUIDP के AEN जगनलाल बैरवा, प्रोजेक्ट मैनेजर शहनवाज और L&T कंपनी के प्लानिंग मैनेजर सोएम को गिरफ्तार कर लिया।

विधायक का आरोप: “AEN ने किया हमला, आंख और चेहरे पर चोट

विधायक जयदीप बिहाणी ने आरोप लगाया कि जनसुनवाई के दौरान RUIDP के सहायक अभियंता (AEN) जगनलाल बैरवा ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उनकी एक आंख के नीचे चोट आई और चश्मा टूट गया। बिहाणी ने कहा कि वे अधिकारियों से केवल जनता की समस्याओं को लेकर सवाल कर रहे थे, तभी उन पर अचानक हमला कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा: “विधायक ने पहले गाली-गलौज और मारपीट की

वहीं, मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने विधायक के आरोपों से अलग कहानी बताई। उनका कहना है कि जब RUIDP और L&T के अधिकारी विधायक सेवा केंद्र पहुंचे, तो विधायक ने पहले गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद अधिकारियों के साथ मारपीट की गई, जिसमें एक अधिकारी की शर्ट तक फट गई। बाद में उसे नई शर्ट लाकर पहनाई गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी दावा किया कि कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए।

विधायक सेवा केंद्र में हुई घटना

यह पूरा घटनाक्रम एसडी बिहाणी कॉलेज में संचालित विधायक सेवा केंद्र में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। जवाहर नगर थाना के सीआई देवेंद्र सिंह राठौड़ के अनुसार, विधायक की शिकायत पर तीनों अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है और मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

पानी संकट को लेकर बुलाई गई थी बैठक

जानकारी के अनुसार, शहर में पिछले कई दिनों से पानी सप्लाई बाधित होने की शिकायतें मिल रही थीं। पुरानी आबादी और करणपुर रोड क्षेत्र में पिछले 7 दिनों से पानी नहीं पहुंचने पर लोगों में भारी नाराजगी है। इसी समस्या के समाधान के लिए विधायक ने बैठक बुलाई थी।

विधायक का आरोप है कि RUIDP और L&T कंपनी की लापरवाही के कारण शहर की जल आपूर्ति ठप पड़ी है। उन्होंने कहा कि इन एजेंसियों के पास न पर्याप्त स्टाफ है और न ही समस्याओं का समाधान करने की इच्छाशक्ति। अधिकारी जिम्मेदारी PHED पर डालते हैं, जबकि PHED का कहना है कि उनके पास पर्याप्त पानी उपलब्ध है।

बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी, बढ़ा विवाद

विधायक के अनुसार, अधिकारियों को सुबह 9:30 बजे और फिर 11 बजे बैठक के लिए बुलाया गया था, लेकिन वे समय पर नहीं पहुंचे। जब विधायक खुद मौके पर जाने लगे, तब AEN जगनलाल बैरवा और प्रोजेक्ट मैनेजर शहनवाज सेवा केंद्र पहुंचे, जहां विवाद बढ़ गया।

550 करोड़ की योजना पर भी सवाल

विधायक बिहाणी ने 550 करोड़ रुपए की जल परियोजना पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इस महत्वाकांक्षी योजना की समय सीमा समाप्त हो चुकी है, लेकिन काम अब तक अधूरा है। उन्होंने इस पूरे मामले में भ्रष्टाचार की आशंका जताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

उच्च अधिकारियों को शिकायत की तैयारी

विधायक ने कहा कि वे इस पूरे मामले की शिकायत विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से करेंगे। साथ ही, आरोपित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

श्रीगंगानगर में पानी संकट के बीच जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के बीच टकराव ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस जांच और प्रशासनिक कार्रवाई के बाद सच्चाई क्या सामने आती है और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।

  • Related Posts

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक में सरकार की डिजिटल सेवाओं और संचार रणनीति को लेकर दो अहम निर्देश…

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली। राजधानी में होने वाला BRICS Summit 2026 इस बार सिर्फ वैश्विक दक्षिण की राजनीति और अर्थव्यवस्था के लिहाज से अहम नहीं है। सम्मेलन के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

    बीकानेर में BJP विधायक का मतदान कार्मिक से विवाद, कार से उतरकर पीछे दौड़े

    बीकानेर में BJP विधायक का मतदान कार्मिक से विवाद, कार से उतरकर पीछे दौड़े

    Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

    Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

    Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

    Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights