Nature Nature

शीतलनगर में विकास कार्यों का विधायक ने किया लोकार्पण, ग्रामीणों ने किया स्वागत

Nature

समाचार-गढ़, 14 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ विकास यात्रा के क्रम में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया ने क्षेत्र के गांव शीतलनगर में विकास कार्यों का लोकार्पण कर जनहित में समर्पित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण और ग्रामीण मौजूद रहे। राउप्रावि शीतलनगर के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने साफा एवं फूलमालाओं से विधायक महिया का स्वागत कर गांव को विभिन्न सौगातें देने पर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक महिया ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के छोटे-छोटे गांवों की बुनियादी आवश्यकताओं को निरंतर पूरा किया जा रहा है। पिछले कई बरसों से गांवों को सिर्फ़ राजनीतिक लाभ के तौर पर इस्तेमाल करके मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर कोई कार्य नहीं किया गया। किन्तु अब आमजन की उम्मीदों के अनुसार ही विकास की किरण अंतिम छोर तक पहुँच रही हैं। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विद्यालय को 12वीं तक क्रमोन्नत करवाने और एक ट्यूबवेल का निर्माण करवाने की मांग रखी। इन मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन विधायक महिया ने दिया। इस दौरान पूर्व प्रधान भागूराम सहू, एडवोकेट श्यामसुन्दर आर्य, क्रय-विक्रय चैयरमेन तुलछीराम गोदारा, उपप्रधान प्रतिनिधि मालचंद नैण, सत्तासर सरपंच सुनील मलिक, कुंतासर सरपंच ओंकारमल नायक, कीतासर बीदावतान सरपंच सांवरमल मेघवाल, सरपंच प्रतिनिधि भंवर पूनियां, पूर्व सरपंच नारायणनाथ सिद्ध, रतनसिंह राठौड़, समुद्रसिंह, हुकमाराम डूडी, लक्ष्मणराम खिलेरी व त्रिलोक मेघवाल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मोडाराम तर्ड़, पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश नायक, प्रतिनिधि नत्थाराम रेवाड़, बीसीएमओ जसवंत बेनीवाल, एक्सईएन जे.पी.अरोड़ा, किसान सभा के मोहन भादू, गोपाल भादू, मुखराम गोदारा, सहकारी समिति अध्यक्ष तोलाराम चोटिया व प्रतापसिंह, माकपा नेता सोम शर्मा, हुकमाराम, खुमाराम, सहीराम जाखड़ सहित चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग का स्टाफ और सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
इन विकास कार्यों की दी सौगातः- विधायक महिया ने शीतलनगर गांव में 41 लाख की राशि से नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र के भवन के साथ-साथ राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय शीतलनगर में 12 लाख की राशि से नवनिर्मित कक्षा-कक्ष, सभाकक्ष मय बरामदा, टीनशेड एवं शौचालय निर्माण के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

  • Related Posts

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    समाचार-गढ़ 27 अगस्त, 2026। BSE मंथली एक्सपायरी के दिन भारतीय शेयर बाजार दबाव में रहा। ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत, जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता और बढ़ती तेल कीमतों के बीच सेंसेक्स और…

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    समाचार-गढ़ 27 अगस्त, 2026। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के अगले महीने भारत दौरे से पहले भारत-चीन संबंधों में हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल बीजिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

    रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

    नेपाल में लैंडस्लाइड से आई तबाही वाली बाढ़, 168 मौतें; 300 से ज्यादा भारतीय लापता, आज 21 का रेस्क्यू

    नेपाल में लैंडस्लाइड से आई तबाही वाली बाढ़, 168 मौतें; 300 से ज्यादा भारतीय लापता, आज 21 का रेस्क्यू

    कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

    कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

    नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट

    नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights