Nature Nature

विधायक सारस्वत ने की जनसुनवाई, कई जनसमस्याओं का मौके पर हुआ समाधान

Nature

विधायक सेवा केंद्र पर विधायक सारस्वत ने की जनसुनवाई कई जनसमस्याओं का मौके पर हुआ समाधान

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। विधायक सेवा केंद्र पर आज आयोजित जनसुनवाई में क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं श्रीडूंगरगढ़ कस्बे से आए नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याएं विधायक ताराचंद सारस्वत के समक्ष रखीं।
जनसुनवाई में पेयजल, बिजली आपूर्ति, सड़कों की स्थिति, चिकित्सा सुविधाएं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं सहित अनेक विषयों पर शिकायतें एवं सुझाव सामने आए। विधायक सारस्वत ने आमजन से व्यक्तिगत संवाद कर उनकी समस्याओं का फीडबैक लिया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कई मामलों का त्वरित समाधान करवाया।
विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विधायक सेवा केंद्र सदैव जनता के लिए खुला है और हर नागरिक की समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने समस्याओं के समाधान पर संतोष व्यक्त किया।

  • Related Posts

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights