Nature Nature

विधायक ताराचन्द ने शहर के सौंदर्यकरण के लिए पालिका प्रशासन को दिए निर्देश, 30 से अधिक मंदिरों में सफाई अभियान

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। 22 जनवरी को प्रभु श्री राम के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन श्रीडूंगरगढ़ शहर में सभी मंदिरों में धार्मिक आयोजन होंगे। जिसके लिए विधायक ताराचंद सारस्वत ने श्रीडूंगरगढ़ शहर के सौंदर्यीकरण के लिए शहर के मुख्य मार्गो पर सफाई अभियान चलाने एवं मुख्य मंदिरों को सजाने, शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए नगर पालिका चेयरमैन मानमल शर्मा, पालिका प्रशासन, पुलिस प्रशासन को दिशा निर्देश दिए है।

विधायक ताराचंद सारस्वत के दिशा निर्देशन पर शहर में
लगभग 30 से अधिक मंदिरो में साफ सफाई अभियान एवं सजावट, डेकोरेशन, भगवा पताका के साथ सजाया जाएगा।
श्रीडूंगरगढ़ शहर के मुख्य बाजार, मुख्य गलियों एवं चौराहों, घुमचक्ककर, गौरव पथ रोड़, हाई स्कूल रोड़, घास मंडी रोड, रानी बाजार, झंवर स्टैंड से लेकर नेशनल हाईवे पर सेसोमू स्कूल तक श्रीडूंगरगढ़ शहर को जगमगाने का कार्य प्रगति पर है।

शहर के मुख्य स्थानों पर 22 जनवरी तक भजन कीर्तन के साथ माईक सेट भी लगवाए गए है। 22 जनवरी को मुख्य स्थानों पर महाप्रसाद का वितरण होगा। श्रीराम जन्मभूमि के भव्य मन्दिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का अयोध्या से सीधा लाइव प्रसारण होगा। इस भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी लाइव जुड़ेंगे । श्रीडूंगरगढ़ को अयोध्या नगरी की तर्ज पर भव्य रूप देने का कार्य किया जा रहा है। श्रीडूंगरगढ़ ग्रामीण में भी मंदिरों में साज सज्जा व गांवों में लाईट की व्यवस्था के लिए विधायक ने BDO सहित प्रशासन को दिशा निर्देश दिए है।

  • Related Posts

    जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

    समाचार गढ़ 3 अप्रैल 2026 जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ ने एक अहम फैसले में तलाकशुदा पत्नी को मिलने वाले स्थायी गुजारा भत्ते को 25 लाख रुपए से बढ़ाकर…

    लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

    समाचार गढ़ 3 अप्रैल 2026। बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने महिला की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

    जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

    लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

    लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

    निजी स्कूल नहीं कर सकेगा मनमानी, 15 अप्रैल से होगी सख्त चेकिंग, हर स्कूल आएगा जांच के दायरे में

    निजी स्कूल नहीं कर सकेगा मनमानी, 15 अप्रैल से होगी सख्त चेकिंग, हर स्कूल आएगा जांच के दायरे में

    खाटूश्याम भक्तों के लिए खास खबर, आज से मंदिर में श्रृंगार व आरती के समय में हुआ बदलाव

    खाटूश्याम भक्तों के  लिए खास खबर, आज से मंदिर में श्रृंगार व आरती के समय में हुआ बदलाव

    ट्रम्प ने एक बार फिर दी धमकी ! अमेरिकी सेना द्वारा ईरान में पुल व बिजली प्लांट को तबाह करने की तैयारी

    ट्रम्प ने एक बार  फिर दी धमकी !  अमेरिकी सेना द्वारा ईरान में पुल व बिजली प्लांट को तबाह करने की तैयारी

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights