Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विद्युत समस्या को लेकर विधायक ताराचंद सारस्वत जयपुर विद्युत भवन में मिलें विद्युत प्रसारण एवं तकनीकी के उच्च अधिकारियों से

Nature

समाचारगढ़ 26 सितम्बर 2024 जयपुर । श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में किसानों को आ रही बिजली समस्या को लेकर आज विधायक ताराचंद सारस्वत ने विधुत भवन में बिजली विभाग के प्रसारण के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं एमडी तकनीकी सहित विधुत विभाग के उच्च अधिकारियों से मुलाकात की। विधायक सारस्वत ने बताया कि क्षेत्र में किसानों को आ रही कम वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से उच्च अधिकारियों से वार्ता कर जल्द से जल्द इस समस्या से निजात दिलवाने के लिए निर्देशित किया और साथ ही जाखासर GSS एवं राजपुरा GSS का जल्द से जल्द काम पूरा करने के लिए कहा जिससे क्षेत्र के किसानों को बिजली समस्या से निजात मिल सके। बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों ने इस समस्या को जल्द से जल्द दूर करने एवं जाखासर GSS एवं राजपुरा GSS को जल्द पूर्ण करने का भरोसा दिलाया।
ज्ञात रहे पिछले दो दिनों से क्षेत्र में जनसुनवाई के दौरान विधायक ताराचंद सारस्वत के सामने क्षेत्र के विभिन्न गांवों से किसानों ने फसल पकाई के समय बिजली ट्रिपिंग और वोल्टेज की कमी की समस्याएं रखी थी उन्हीं बिजली समस्याओं को संज्ञान में लेकर विधायक ताराचंद सारस्वत आज जयपुर पहुंचे।

Related Posts

Form 6 Row: राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार, संबित पात्रा बोले- सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्म 6 को गैर-कानूनी नहीं कहा

समाचार-गढ़ 6 अक्टूबर, 2026। कांग्रेस और INDIA गठबंधन के चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के बीच Form 6 को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। बीजेपी ने राहुल गांधी…

CEC Gyanesh Kumar Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का मार्च, राहुल-प्रियंका धरने पर; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

समाचार-गढ़ 6 अक्टूबर, 2026। नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Form 6 Row: राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार, संबित पात्रा बोले- सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्म 6 को गैर-कानूनी नहीं कहा

Form 6 Row: राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार, संबित पात्रा बोले- सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्म 6 को गैर-कानूनी नहीं कहा

CEC Gyanesh Kumar Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का मार्च, राहुल-प्रियंका धरने पर; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

CEC Gyanesh Kumar Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का मार्च, राहुल-प्रियंका धरने पर; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Saifullah Kasuri News: पहलगाम हमले के आरोपी कसूरी का फिर भड़काऊ बयान, इजरायल को लेकर दी धमकी

Saifullah Kasuri News: पहलगाम हमले के आरोपी कसूरी का फिर भड़काऊ बयान, इजरायल को लेकर दी धमकी

Rajasthan Panchayat Election 2026: धनतेरस के चलते बदला चुनाव कार्यक्रम, पहले 3 चरणों की तारीखें संशोधित

Rajasthan Panchayat Election 2026: धनतेरस के चलते बदला चुनाव कार्यक्रम, पहले 3 चरणों की तारीखें संशोधित

Pakistan News: इमरान की रिहाई के लिए 275 KM का लॉन्ग मार्च, 2 हजार गिरफ्तारी का दावा; इस्लामाबाद की घेराबंदी

Pakistan News: इमरान की रिहाई के लिए 275 KM का लॉन्ग मार्च, 2 हजार गिरफ्तारी का दावा; इस्लामाबाद की घेराबंदी

Rajasthan Panchayat Election vs School Exams: पंचायत चुनाव और परीक्षाओं की तारीखें टकराईं, शिक्षकों की बढ़ी चिंता

Rajasthan Panchayat Election vs School Exams: पंचायत चुनाव और परीक्षाओं की तारीखें टकराईं, शिक्षकों की बढ़ी चिंता
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights