Nature Nature

विधायक ताराचन्द सारस्वत ने चिकित्सा विभाग के मंत्री को लिखा पत्र

Nature

समाचार गढ़, 26 अक्टूबर, श्रीडूंगरगढ़। विधायक ताराचन्द सारस्वत ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर को पत्र लिखकर पीबीएम अस्पताल बीकानेर में अस्थाई रूप से कार्य कर रहे करीब 5 सौ से अधिक नर्सिंगकर्मी अर्जेंट टेम्परेरी बेसिस को बढ़ा कर उनका कार्यकाल कम से कम एक साल तक करने की मांग की है। विधायक के निजी सहायक रजनीकांत सारस्वत ने बताया कि विधायक सारस्वत ने पत्र में मंत्री से मांग की है कि पी.बी.एम. सामान्य चिकित्सालय, जो की संभाग का ही नही अपितु पश्चिमी राजस्थान का भी सबसे बड़ा अस्पताल है | चिकित्सालय में पश्चिमी राजस्थान के रोगी ही नही, बल्कि पडोसी राज्य के भी रोगी अपने उपचार के लिए पहुंचते है | चिकित्सालय की प्रतिदिन की ओपीडी 4000 रोगी व आईपीडी 2000 से अधिक रोगियों रहती है। वर्तमान सरकार ने प्रदेश में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओ को बेहतर किया है। जन सामान्य को उत्क्रष्ट चिकित्सा सेवाऐ प्रदान करने हेतु बहुत से कार्य किये है | जिसका लाभ बीकानेर की जनता के साथ-साथ सम्पूर्ण राज्य के आमजन को प्राप्त हुआ है। विभाग में विभिन नवाचारो के माध्यम से चिकित्सा सेवाओ की नई ऊंचाई पर पहुंचाया गया है। यहां पी.बी.एम. चिकित्सालय में वर्तमान में लगभग 500 से अधिक नर्सिंगकर्मी अर्जेंट टेम्परेरी बेसिस पर लगे है। इन नर्सिंग कर्मियों द्वारा चिकित्सालय में आने वाले रोगियों को ” सेवा परमो धर्म ” के विचार को आत्मसात कर चरितार्थ करते हुये अपनी उत्क्रष्ट नर्सिंग सेवाएँ दी जा रही है। परन्तु इन नसिंग कर्मियों की सेवावधि शासन द्वारा कभी तीन माह,तो कभी छ: माह के लिये बढ़ाई जा रही है। जिसके कारण अर्जेंट टेम्परेरी बेसिस पर कार्यरत नर्सिंग कर्मियों में भविष्य को लेकर असंमजस व भय का माहौल बाना रहता है। विधायक सारस्वत ने इन कर्मचारियों को राहत प्रदान करते हुए। इनकी सेवावधि में वृद्धि करने व इनका सेवाकाल कम से कम एक साल तक का करने की मांग की है। उन्होंने चिकित्सा मंत्री को अवगत करवाया है कि हाल ही में शासन द्वारा उक्त नर्सिंग कर्मियों की सेवावधि में मात्र तीन माह की अवधिवृद्धि की गई है, जो की 31 दिसम्बर 2024 को पूर्ण होगी। राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधीनस्थ सेवानियम 1965 में नियम 27 में अर्जेंट टेम्परेरी बेसिस पर कार्यरत कर्मियों की सेवावधि को प्रत्येक बार में एक-एक वर्ष तक बढाये जाने का प्रावधान है।

  • Related Posts

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    समाचार गढ़ 29 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में कक्षा 1 से 9 एवं 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम के अवसर पर अभिभावक-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में…

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। ईरान जंग को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights