Nature Nature

चूरू में ‘म्यूल हंटर’ का एक्शन, साइबर ठगी में 3 युवक गिरफ्तार, लाखों का लेनदेन उजागर

Nature

समाचार गढ़ 25 अप्रैल 2026। चूरू जिले में साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘म्यूल हंटर’ के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये युवक साइबर ठगी की रकम अपने बैंक खातों में मंगवाकर निकालते थे।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अपने बैंक खातों को दूसरों को इस्तेमाल के लिए देते थे, जिन्हें ‘म्यूल अकाउंट्स’ कहा जाता है। इन खातों में ठगी की रकम डलवाई जाती थी और बाद में निकाल ली जाती थी। संदिग्ध खातों की जांच के दौरान लाखों रुपए के लेनदेन का खुलासा हुआ है।

कोतवाली पुलिस ने चूरू निवासी साजीद, समीर तेली और रिजवान खान को बीएनएसएस की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है।

पूछताछ में साजीद ने बताया कि उसका बैंक खाता उसके दोस्त समीर तेली ने लिया था। वहीं समीर ने खुलासा किया कि उसके दोस्त जुबेर ने उससे दो-तीन बैंक खाते मांगे थे, जिसके बाद उसने अपना और साजीद का खाता उसे दे दिया।

इसी तरह रिजवान खान के खाते की जांच में 2.66 लाख रुपए का संदिग्ध लेनदेन सामने आया। उसने पुलिस को बताया कि उसका खाता उसके दोस्त निसार खान के पास था, जिसने इसका उपयोग किया।

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि यह एक बड़ा साइबर ठगी गिरोह हो सकता है, जिसमें कई लोग शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।

अपील: पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक खाता इस्तेमाल के लिए न दें, क्योंकि ऐसा करना आपको भी साइबर अपराध में शामिल कर सकता है।

  • Related Posts

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में आज, 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में…

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के झुंझुनूं जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव इस बार मतदानकर्मियों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। जिले में तीन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights