Nature Nature

मोहनगढ़ में दो व्यापारियों की हत्या का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, अल्टो कार जब्त

Nature

समाचार गढ़, 23 अक्टूबर 2025। मोहनगढ़ में दीपावली की रात सेरूणा निवासी व्यापारी मदनलाल शर्मा और उनके मुनीम बिग्गा निवासी रेवंत शर्मा की दुकान पर धारदार हथियार से हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

21 अक्टूबर को मृतक मदनलाल के पुत्र पंकज शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके बाद जैसलमेर एसपी अभिषेक शिवहरे ने मौके पर पहुंचकर एसआईटी का गठन किया। करीब 50 पुलिसकर्मियों की टीम ने कार्रवाई करते हुए 29 वर्षीय गुरप्रीत सिंह पुत्र बलजिन्द्र सिंह निवासी फरीद खेड़ा, मुक्तसर (पंजाब) को गिरफ्तार कर मृतक की अल्टो कार बरामद की है।

टीम ने 600 किलोमीटर तक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी जांच की और हरियाणा-पंजाब में दबिशें दीं। इस कार्रवाई में एडिशनल एसपी प्रवीण कुमार, सीओ गजेंद्रसिंह चंपावत, सीओ भवानीसिंह व थानाधिकारी नाथूसिंह शामिल रहे।

हत्या के बाद से इलाके में रोष है। बुधवार को दोनों मृतकों का अपने-अपने गांवों में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश जारी रखे हुए है।

  • Related Posts

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights