Nature Nature

राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार : बीकानेर में महिला जन सुनवाई 26 नवंबर को

Nature

समाचारगढ़  बीकानेर, 24 नवम्बर 2024। राष्ट्रीय महिला आयोग प्रत्येक महिला के सशक्तिकरण एवं उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उनके विषयों को जमीनी स्तर पर संबोधित करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए, आयोग ‘राष्ट्रीय महिला आयोग- आपके द्वार’ के तहत जन सुनवाई की जाएगी। इस जनसुनवाई का उद्देश्य महिलाओं से संबंधित लंबित मामलों का समाधान करना तथा यथासंभव सभी समस्याओं का त्वरित समाधान प्रदान करना है।

यह जन सुनवाई 26 नवम्बर को दोपहर 12 बजे से बीकानेर के जिला कलेक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी। इसमें राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर, आयोग की सदस्यगण श्रीमती ममता कुमारी व डॉ. अर्चना मजुमदार तथा आयोग की सदस्य सचिव श्रीमती मीनाक्षी नेगी उपस्थित रहेंगी। राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित इस जन सुनवाई में जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। जिससे महिलाओं से संबंधित मुद्दों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

राष्ट्रीय महिला आयोग बीकानेर और आसपास के सभी शहरों जैसे हनुमानगढ़, अनूपगढ़ और श्रीगंगानगर आदि की महिलाओं से यह आग्रह करता है कि यदि वे किसी भी प्रकार की समस्या से पीड़ित हैं, तो इस जन सुनवाई में भाग लेकर अपनी समस्या आयोग तक पहुंचाएं। आयोग आपकी प्रत्येक समस्या के समाधान को खोजने के लिए प्रयासरत रहेगा। सुनवाई मे भाग लेने से संबन्धित किसी भी जानकारी हेतु श्री रितेश नंगिया (मो. 9810408073) से संपर्क किया जा सकता है।

Related Posts

Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बीच राजधानी के कई प्रमुख बाजार बंद रहे। सुरक्षा व्यवस्था और आवाजाही में रुकावटों…

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.86 किलो से ज्यादा संदिग्ध गांजा जब्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights