Nature Nature

जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगी 25-25 हजार रुपए की सहायता, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए खर्च करेंगे मरवाहा

Nature

समाचार-गढ़ 14 नवंबर 2026। विदेश में रहकर भी अपनी जन्मभूमि और समाज से जुड़ाव बनाए रखने वाले बीकानेर के प्रवासी हरदेश मरवाहा ने बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहन देने की सराहनीय पहल की है। कनाडा के टोरंटो में निवास कर रहे मरवाहा ने अपनी माताजी पुष्पा देवी की स्मृति में बीकानेर की पांच जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली बेटियों को प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति देने का संकल्प लिया है। इस योजना के तहत प्रत्येक बेटी को 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।हरदेश मरवाहा की इस पहल के माध्यम से प्रतिवर्ष कुल 1 लाख 25 हजार रुपए की छात्रवृत्ति वितरित की जाएगी। इसका उद्देश्य आर्थिक अभाव के चलते बेटियों की पढ़ाई में आने वाली बाधाओं को दूर करना और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। विशेषकर ऐसे परिवारों की बेटियों को इस सहयोग से लाभ मिलेगा, जिनमें प्रतिभा और आगे बढ़ने का जज्बा तो है, लेकिन आर्थिक परिस्थितियां उनकी राह में बाधा बनती हैं।
माताजी की स्मृति को दिया सेवा का स्वरूप।
मरवाहा ने अपनी माताजी पुष्पा देवी की स्मृति को केवल यादों तक सीमित रखने के बजाय उसे समाजसेवा से जोड़ने का निर्णय लिया है। शिक्षा के क्षेत्र में यह पहल उनके लिए माताजी के प्रति श्रद्धांजलि का माध्यम बनेगी। इस छात्रवृत्ति योजना का संचालन निर्विकल्प फाउंडेशन के माध्यम से किया जाएगा। मरवाहा पूर्व में फाउंडेशन द्वारा आयोजित बीकानेर गौरव अवार्ड से भी सम्मानित हो चुके हैं।
प्रवासी समाज के लिए बनी प्रेरणा।
नोविटा टेक्नोलॉजीज इंक., कनाडा के अध्यक्ष एवं सीईओ हरदेश मरवाहा की यह पहल बताती है कि अपनी जन्मभूमि से दूर रहकर भी उसके विकास में भागीदारी निभाई जा सकती है। पांच बेटियों को शिक्षा के लिए मिलने वाला यह सहयोग उनके भविष्य को नई दिशा देने के साथ अन्य सक्षम प्रवासियों को भी अपनी माटी और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दे सकता है।

  • Related Posts

    राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर नई भर्ती की तैयारी तेज

    समाचार गढ़ 14 नवंबर 2026। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में पंचायती राज विभाग के तहत नई सीधी भर्ती का…

    राजस्थान के इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का दो दिन का अलर्ट; फिर बढ़ेगी ठंड

    समाचार गढ़ 14 नवंबर 2026। राजस्थान में सर्दी ने धीरे-धीरे दस्तक देना शुरू कर दिया है। इसी बीच नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के मौसम में बदलाव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगी 25-25 हजार रुपए की सहायता, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए खर्च करेंगे मरवाहा

    जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगी 25-25 हजार रुपए की सहायता, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए खर्च करेंगे मरवाहा

    राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर नई भर्ती की तैयारी तेज

    राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर नई भर्ती की तैयारी तेज

    राजस्थान के इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का दो दिन का अलर्ट; फिर बढ़ेगी ठंड

    राजस्थान के इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का दो दिन का अलर्ट; फिर बढ़ेगी ठंड

    अमेरिका में हवाई सेवाओं पर लगा देशव्यापी ब्रेक हटा, हजारों यात्री फंसे; FAA के पुराने रडार सिस्टम में खराबी से मचा हड़कंप

    अमेरिका में हवाई सेवाओं पर लगा देशव्यापी ब्रेक हटा, हजारों यात्री फंसे; FAA के पुराने रडार सिस्टम में खराबी से मचा हड़कंप

    कुलगाम हमले के बाद कश्मीर में बड़ा सर्च ऑपरेशन, कई संदिग्ध हिरासत में; श्रीनगर समेत पूरी घाटी में हाई अलर्ट

    कुलगाम हमले के बाद कश्मीर में बड़ा सर्च ऑपरेशन, कई संदिग्ध हिरासत में; श्रीनगर समेत पूरी घाटी में हाई अलर्ट

    दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम, 3,230 करोड़ में बदलेगी देश की विरासत की तस्वीर

    दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम, 3,230 करोड़ में बदलेगी देश की विरासत की तस्वीर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights