Nature Nature

विभाग की लापरवाही ग्रामीणों पर पड़ रही भारी, नलकूप का पानी जा रहा नलकूप में, कड़ाके की सर्दी में ग्रामीण पेयजल के लिए हो रहे परेशान

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। जहां एक तरफ सरकार आमजन को सुलभ पेयजल उपलब्ध कराने का दावा कर रही है तो दूसरी तरफ धरातल पर सरकारी अमला किस प्रकार से काम कर रहा है इसका जीता जागता उदाहरण श्री डूंगरगढ़ उपखंड मुख्यालय के गांव सातलेरा में देखने को मिल रहा है ग्रामीण कड़ाके की सर्दी में भी पेयजल के लिए परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के सार्वजनिक नलकूप में पाइप लीकेज होने के चलते नलकूप का पानी नलकूप में ही जा रहा है जिसके कारण ग्रामीणों को पूरा पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि लीकेज पाइप के बारे में जलदाय विभाग को अवगत कराने के बावजूद भी लीकेज को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। घरों में बने जल भंडारण खाली हो चुके हैं। नलकूप से पूरा पानी नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को पानी के टैंकर डलवाने पड़ रहे हैं।
जिला कलेक्टर ने भी समय-समय पर जलदाय विभाग को हिदायत दे रखी है कि जिस गांव में पेयजल की तंगी है उसे तुरंत प्रभाव से दुरुस्त किया जाए लेकिन विडंबना है कि जिला प्रशासन की हिदायत के बावजूद भी लोग कड़ाके की ठंड में पानी के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों ने जलदाय विभाग के जिम्मेदारों से गांव के नलकूप का लीकेज सही करके जल आपूर्ति दुरुस्त करने की मांग है।
इसी प्रकार सातलेरा गांव के मेघवालों के मोहल्ले में बना नलकूप पिछले एक महीने से बंद पड़ा है ग्रामीणों ने बताया कि 1 माह पूर्व इस नलकूप की मोटर जल गई थी लेकिन एक माह बीत जाने के बावजूद अभी तक इस नलकूप को भी दुरुस्त नहीं किया जा सका है। ग्रामीणों ने मेघवाल मोहल्ले में बने नलकूप को अति शीघ्र सुचारू करने की मांग जिम्मेदारों से की है।

  • Related Posts

    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, बैठक में लगी मुहर

    समाचार-गढ़ 2 सितंबर, 2026। अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को अपना पहला CEO मिल गया है। ट्रस्ट की बैठक में एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को CEO नियुक्त करने के…

    Share Market Today: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, सेंसेक्स 374 अंक टूटा; अडानी पोर्ट्स ने संभाला मोर्चा

    समाचार-गढ़ 2 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर बुधवार को भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दिया। कारोबारी सत्र की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, बैठक में लगी मुहर

    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, बैठक में लगी मुहर

    Share Market Today: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, सेंसेक्स 374 अंक टूटा; अडानी पोर्ट्स ने संभाला मोर्चा

    Share Market Today: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, सेंसेक्स 374 अंक टूटा; अडानी पोर्ट्स ने संभाला मोर्चा

    राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए ट्रस्टी शामिल, महेश भागचंदका समेत इन नामों को मिली जिम्मेदारी

    राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए ट्रस्टी शामिल, महेश भागचंदका समेत इन नामों को मिली जिम्मेदारी

    ChatGPT पर अब विज्ञापन भी दिखेंगे, भारत में 50+ ब्रांड्स से शुरुआत

    ChatGPT पर अब विज्ञापन भी दिखेंगे, भारत में 50+ ब्रांड्स से शुरुआत

    बीकानेर में कांग्रेस के अंदर घमासान, शहर अध्यक्ष से मारपीट का आरोप; कुर्ता फाड़ने का दावा

    बीकानेर में कांग्रेस के अंदर घमासान, शहर अध्यक्ष से मारपीट का आरोप; कुर्ता फाड़ने का दावा

    जिस लिस्ट में अमेरिका भी नहीं, उसमें भारत का नाम; शहबाज के सामने लुकाशेंको का बड़ा बयान

    जिस लिस्ट में अमेरिका भी नहीं, उसमें भारत का नाम; शहबाज के सामने लुकाशेंको का बड़ा बयान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights