श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 6 जगह खुलेंगे नवीन पशु उपकेन्द्र, विधायक महिया ने दिलवाई स्वीकृति
समाचार-गढ़, 23 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पशु बाहुल्यों क्षेत्रों में पशुपालकों की मांग के आधार पर क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया ने 6 नवीन पशु उपकेन्द्र खुलवाने की स्वीकृति दिलवाई है। जिससे इन क्षेत्रों में पशुओं के इलाज की व्यवस्था होने से हजारों पशुपालक लाभान्वित होंगे। राजस्थान सरकार की और से 6 नवीन पशु उपकेन्द्र खोलने की स्वीकृति जारी होने पर विधायक महिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया का आभार व्यक्त किया है।
इस संबंध में विधायक महिया ने जानकारी देकर बताया कि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में तोलियासर, नोसरिया, जोधासर, इंदपालसर सांखलान, धर्मास व पुन्दलसर में नवीन पशु उपकेन्द्र खुलवाने की स्वीकृति दिलवाई गई है। जिसकी मांग इन गांवों के पशुपालकों द्वारा लगातार की जा रही थी। पशुपालकों की मांग के आधार पर राजस्थान सरकार व मंत्री कार्यालय को अनुशंसा भिजवाने पर राजस्थान सरकार के पशुपालन विभाग ने स्वीकृतियां जारी कर दी है। नवीन पशु उपकेन्द्र खुलवाने पर इन गांवों के पशुपालकों ने विधायक महिया का आभार जताया है।











