Nature Nature

सेसोमूं स्कूल में नेतृत्व की नई किरण: हेड बॉय हार्दिक सिंघी, हेड गर्ल आस्था सोनी सहित शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Nature

समाचार गढ़, 17 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में शपथ ग्रहण समारोह (Investiture Ceremony) का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह आयोजन स्कूल के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा, वाइस चेयरपर्सन श्रीमती पद्मा मूंधड़ा की अनुप्रेरणा एवं प्राचार्य सुब्रत कुंडु के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लॉयंस इंटरनेशनल कैबिनेट मेंबर एवं सेसोमूं मैनेजिंग कमेटी के सदस्य महावीर माली की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने प्रेरणास्पद संबोधन में नव-निर्वाचित नेतृत्व टीम को बधाई देते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और सहयोगपूर्ण नेतृत्व के लिए प्रेरित किया।

हेड बॉय के रूप में कक्षा बारहवीं वाणिज्य वर्ग के हार्दिक सिंघी को तथा हेड गर्ल के रूप में कक्षा बारहवीं वाणिज्य वर्ग की छात्रा आस्था सोनी को चुना गया। इस अवसर पर स्कूल के चारों सदनों — एमरल्ड, रूबी, सैफायर और टोपाज से कैप्टन, वाइस कैप्टन एवं हाउस प्रीफेक्ट भी चुने गए। सभी नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को बैज प्रदान कर पदभार सौंपा गया। सभी प्रतिनिधियों ने पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन की शपथ ली।

प्राचार्य सुब्रत कुंडु ने सभी नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह अवसर न केवल गौरव का है, बल्कि जिम्मेदारी का भी है। उन्होंने कहा कि नेतृत्व का असली अर्थ है—दूसरों के लिए उदाहरण बनना, मिलकर काम करना और हर परिस्थिति में संयम और अनुशासन बनाए रखना। उन्होंने विश्वास जताया कि यह नई टीम अपने समर्पण और मेहनत से स्कूल का नाम रोशन करेगी और अपने साथियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

Related Posts

Pakistan News: पाकिस्तान में फिर कड़े हुए किफायती कदम, 9 बजे बंद होंगे बाजार; सरकारी गाड़ियों पर भी रोक

समाचार-गढ़ 18 सितंबर, 2026। इस्लामाबाद: ईंधन की बढ़ती कीमतों और मध्य-पूर्व में जारी तनाव के बीच पाकिस्तान सरकार ने एक बार फिर किफायत और ईंधन बचत के उपाय लागू किए…

AI Safety: UN चीफ गुटेरेस की चेतावनी, AI की रफ्तार के आगे जोखिमों की समझ पड़ रही पीछे

समाचार-गढ़ 17 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का तेजी से बढ़ता इस्तेमाल दुनिया के लिए बड़े अवसर लेकर आया है, लेकिन इसके साथ जुड़े जोखिमों को लेकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Pakistan News: पाकिस्तान में फिर कड़े हुए किफायती कदम, 9 बजे बंद होंगे बाजार; सरकारी गाड़ियों पर भी रोक

Pakistan News: पाकिस्तान में फिर कड़े हुए किफायती कदम, 9 बजे बंद होंगे बाजार; सरकारी गाड़ियों पर भी रोक

AI Safety: UN चीफ गुटेरेस की चेतावनी, AI की रफ्तार के आगे जोखिमों की समझ पड़ रही पीछे

AI Safety: UN चीफ गुटेरेस की चेतावनी, AI की रफ्तार के आगे जोखिमों की समझ पड़ रही पीछे

PNS Hunain: भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान का जहाज, जानें कितना ताकतवर है दोनों का वॉरशिप

PNS Hunain: भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान का जहाज, जानें कितना ताकतवर है दोनों का वॉरशिप

Tata Sons: एन चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन, IPO पर भी बड़ा फैसला

Tata Sons: एन चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन, IPO पर भी बड़ा फैसला

जनप्रतिनिधि या सियासी मोहरे? राजस्थान में निकाय चुनाव के बाद शुरू हुई ‘रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’

जनप्रतिनिधि या सियासी मोहरे? राजस्थान में निकाय चुनाव के बाद शुरू हुई ‘रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’

India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं

India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights