Nature Nature

उप-जिला चिकित्सालय श्रीडूंगरगढ़ में चिकित्सा क्षेत्र की नई क्रांति — दूरबीन तकनीक से हुआ पहला सफल ऑपरेशन

Nature

समाचार गढ़,श्रीडूंगरगढ़, 25 जून 2025 श्रीडूंगरगढ़ के उप-जिला चिकित्सालय में चिकित्सा सेवाओं ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। पहली बार अस्पताल में अत्याधुनिक दूरबीन पद्धति (Arthroscopy) से घुटने के जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया है। यह उपलब्धि क्षेत्र के आमजन को घर के पास ही उच्चस्तरीय इलाज की सुविधा मिलने की दिशा में बड़ा कदम साबित हुई है।

यह सफल ऑपरेशन छेलू सिंह पुत्र गुमान सिंह का किया गया, जो पिछले तीन महीनों से ACL (Anterior Cruciate Ligament) इंजरी और मेनिस्कस की समस्या से पीड़ित थे। अब तक ऐसी जटिल चिकित्सा प्रक्रियाओं के लिए मरीजों को बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा श्रीडूंगरगढ़ में भी उपलब्ध हो चुकी है।

ऑपरेशन को हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. जगदीश गोदारा एवं एनेस्थेटिक डॉ. ओ.पी. स्वामी की टीम ने सफलतापूर्वक संपन्न किया। पूरी प्रक्रिया को आधुनिक तकनीक से सम्पन्न करते हुए चिकित्सा टीम ने यह सिद्ध कर दिया कि ग्रामीण क्षेत्र में भी अब उन्नत चिकित्सा संभव है।

इस उपलब्धि पर सामाजिक कार्यकर्ता श्रीगोपाल राठी ने संपूर्ण चिकित्सा टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने के हर प्रयास में वे सदैव सहयोग के लिए तैयार हैं।

इसके अतिरिक्त निर्मल कुमार पुगलिया,मंत्री सुशील सेरड़िया, ललित बाहेती, संजय करवा और सुरेश भादानी ने भी चिकित्सा टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और इससे लोगों का विश्वास सरकारी चिकित्सा व्यवस्था पर और अधिक मजबूत हुआ है।

Related Posts

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights