Nature Nature

समर्थन मूल्य पर मूंग-मूंगफली खरीद में नई सख्ती: अब बिजली बिल, पानी की पर्ची या सोलर कनेक्शन के दस्तावेज होंगे अनिवार्य — कलेक्टर नम्रता वृष्णि के निर्देश

Nature

समाचार गढ़, 5 नवंबर 2025, बीकानेर। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने मूंग-मूंगफली की समर्थन मूल्य पर खरीद मामले में मिल रही शिकायतों के मद्देनजर बिजली बिल या पानी की पर्ची या सोलर कनेक्शन के दस्तावेजों को भी अनिवार्य कर दिया है। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने मंगलवार को जिले की सभी क्रय विक्रय सहकारी समितियों के मुख्य व्यवस्थापकों को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि राजफैड के निर्देशानुसार पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन के साथ ही कृषक का बिजली बिल या पानी की पर्ची या सोलर कनेक्शन के दस्तावेज भी संबंधित कृषक से तुलाई के समय मंगवाये जाएं तथा सत्यापन उपरांत ही तुलाई करके इनका रिकॉर्ड समिति पर संधारित रखा जाए।

जिला कलेक्टर ने पत्र में लिखा है कि जिले में आगामी दिनों में मूंग-मूंगफली की समर्थन मूल्य खरीद शुरू होने जा रही है। जिले में समर्थन मूल्य खरीद हेतु राजफैड द्वारा हुए पंजीयनों / टोकनों के संबंध में विभिन्न स्रोतो से प्राप्त शिकायतों और आपत्तियों के मध्यनजर निर्देशित किया जाता है कि “कृषक जब खरीद केन्द्र पर विक्रय हेतु अपनी जिंस लेकर आता है, तब राजफैड के निर्देशानुसार पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन के साथ ही कृषक की पानी की पर्ची/ बिजली बिल / सोलर कनेक्शन के दस्तावेज भी संबंधित कृषक से तुलाई के समय मंगवाये जाएं तथा सत्यापन उपरांत ही तुलाई करके इनका रिकॉर्ड समिति पर संधारित रखा जाए।

साथ ही पत्र में लिखा गया है कि यदि उक्तानुसार दस्तावेजों का सत्यापन समुचित तरीके से नहीं किया जाता अथवा विक्रय पर्चियां जारी किए जाने में लापरवाही की जाती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायी जावेंगी। विदित है कि जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद मामले में गलत ऑनलाइन गिरदावरी दर्ज करने की शिकायतों को अत्यंत गंभीर मानते हुए कुछ समय पहले ही मूंगफली खरीद को लेकर ऑनलाइन जारी हुए सभी 70 हजार टोकन का भौतिक सत्यापन करने और गिरदावरी का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन किये जाने के निर्देश सभी उपखंड अधिकारियों को दिए थे।

  • Related Posts

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    समाचार-गढ़ 27 अगस्त, 2026। BSE मंथली एक्सपायरी के दिन भारतीय शेयर बाजार दबाव में रहा। ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत, जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता और बढ़ती तेल कीमतों के बीच सेंसेक्स और…

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    समाचार-गढ़ 27 अगस्त, 2026। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के अगले महीने भारत दौरे से पहले भारत-चीन संबंधों में हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल बीजिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

    रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

    नेपाल में लैंडस्लाइड से आई तबाही वाली बाढ़, 168 मौतें; 300 से ज्यादा भारतीय लापता, आज 21 का रेस्क्यू

    नेपाल में लैंडस्लाइड से आई तबाही वाली बाढ़, 168 मौतें; 300 से ज्यादा भारतीय लापता, आज 21 का रेस्क्यू

    कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

    कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

    नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट

    नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights