Nature Nature

राजस्थान में निवेश की नई लहर: प्रधानमंत्री मोदी ने किया राइजिंग राजस्थान समिट-2024 का शुभारंभ, राज्यमंत्री सुथार ने भी की शिरकत

Nature

समाचार गढ़, 9 दिसम्बर 2024। जयपुर में आज राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष और राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े समेत कई वरिष्ठ नेता और देश-विदेश के दिग्गज उद्योगपति भी इस आयोजन का हिस्सा बने।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “राजस्थान अब नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। यह समिट राज्य में रोजगार के नए अवसरों के साथ-साथ आर्थिक समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगी।” उन्होंने राजस्थान को निवेश के लिए उपयुक्त स्थान बताते हुए सभी निवेशकों को सहयोग का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी उद्योगपतियों और उपस्थित गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा, “यह समिट न केवल राजस्थान की आय में वृद्धि करेगी, बल्कि बेरोजगारी को भी कम करेगी। प्रदेश में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया गया है।”

इस समिट में विभिन्न क्षेत्रों की देशी और विदेशी कंपनियों ने भाग लिया, जिससे राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश और विकास की उम्मीदें बढ़ी हैं।

  • Related Posts

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। ईरान जंग को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई…

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल। समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights