Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ को गौरवान्वित करने वाली ख़बर, श्रीडूंगरगढ़ के भामाशाहों और प्रेरकों का सम्मान, 18 भामाशाह और 5 प्रेरक हुए सम्मानित

Nature

समाचार गढ़, 1 सितम्बर, श्रीडूंगरगढ। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य और जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ के भामाशाहों और प्रेरकों को सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन उदयपुर में हुआ, जबकि जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला परिषद सभागार, श्रीडूंगरगढ़ में संपन्न हुआ।

जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जेठानन्द जी व्यास, सत्यप्रकाश आचार्य, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, राजकुमार किराडू, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेन्द्र कुमार शर्मा, और जिला शिक्षा अधिकारी गजानन्द सेवग थे। इस कार्यक्रम में कुल 21 भामाशाहों और 5 प्रेरकों को सम्मानित किया गया, जिनमें से 18 भामाशाह और 5 प्रेरक श्रीडूंगरगढ़ के थे।

श्री कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम), हनुमान धोरा, श्रीडूंगरगढ़ की संस्था प्रधान श्रीमती विमला गुर्जर ने बताया कि उनके विद्यालय से 13 भामाशाह और 5 प्रेरकों को जिला स्तरीय सम्मान मिला, जबकि राज्य स्तरीय सम्मान में 1 प्रेरक को सम्मानित किया गया।

राज्य स्तर पर प्रेरक सम्मान श्री रमेश शर्मा को मिला, जबकि जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान बजरंग लाल भामू, मनोज कुमार नाई, मोहम्मद रजमान, राजेन्द्र राखेचा, प्रदीप सिखवाल, आनन्द पारख, भीखमचन्द पुगलिया, दिलिप बिहानी, मदन लाल शर्मा, महावीर बोथरा, हरिओम शर्मा, पवन सोनी, और रमेश लुणिया को प्रदान किया गया।

इन भामाशाहों को प्रेरित करने वाले विद्यालय के कार्मिकों में प्राचार्य श्रीमती विमला गुर्जर, रामप्रताप जाखड़, राजू नाथ सिद्ध, पवन गोयतान, और जितेन्द्र कुमार सोनी को भी जिला स्तरीय भामाशाह प्रेरक सम्मान से नवाज़ा गया। जिला शिक्षा अधिकारी गजानन्द सेवग और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत ने सभी सम्मानितों को बधाई देते हुए भविष्य में विद्यालय विकास के लिए इसी तरह कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।

  • Related Posts

    Gwalior News: बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो बदला घुसपैठ का रास्ता? मणिपुर-मिजोरम तक पहुंचे नेटवर्क के तार

    समाचार-गढ़ 7 अक्टूबर, 2026। भारत में विदेशी युवतियों को कथित तौर पर अवैध तरीके से दाखिल कराने वाले नेटवर्क की जांच में घुसपैठ के नए रास्तों और संपर्कों की जानकारी…

    Rahul Priyanka FIR: आकाशवाणी भवन में एंट्री पड़ी भारी, राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं पर FIR

    समाचार-गढ़ 7 अक्टूबर, 2026। नई दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Gwalior News: बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो बदला घुसपैठ का रास्ता? मणिपुर-मिजोरम तक पहुंचे नेटवर्क के तार

    Gwalior News: बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो बदला घुसपैठ का रास्ता? मणिपुर-मिजोरम तक पहुंचे नेटवर्क के तार

    Rahul Priyanka FIR: आकाशवाणी भवन में एंट्री पड़ी भारी, राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं पर FIR

    Rahul Priyanka FIR: आकाशवाणी भवन में एंट्री पड़ी भारी, राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं पर FIR

    Pakistan News: ड्रोन के खौफ में चेकपोस्ट पर लगाया मछली पकड़ने का जाल, पाकिस्तान पुलिस का अनोखा इंतजाम

    Pakistan News: ड्रोन के खौफ में चेकपोस्ट पर लगाया मछली पकड़ने का जाल, पाकिस्तान पुलिस का अनोखा इंतजाम

    PM Modi 25 Years: ‘We Will Do It’… 25 साल की जनसेवा पूरी होने पर PM मोदी ने बताया आगे का मिशन

    PM Modi 25 Years: ‘We Will Do It’… 25 साल की जनसेवा पूरी होने पर PM मोदी ने बताया आगे का मिशन

    Jharkhand News: साड़ी में नंगे पांव दौड़ी कविता महतो, 1600 मीटर की रेस 6 मिनट में पूरी कर चौंकाया

    Jharkhand News: साड़ी में नंगे पांव दौड़ी कविता महतो, 1600 मीटर की रेस 6 मिनट में पूरी कर चौंकाया

    Form 6 Row: राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार, संबित पात्रा बोले- सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्म 6 को गैर-कानूनी नहीं कहा

    Form 6 Row: राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार, संबित पात्रा बोले- सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्म 6 को गैर-कानूनी नहीं कहा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights