Nature Nature

खेत में तड़पती नीलगाय, किसान ने दिखाई इंसानियत, वन विभाग की मदद से बचाई जान

Nature

खेत में तड़पती नीलगाय… किसान ने दिखाई इंसानियत, वन विभाग की मदद से बचाई जान

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में वन्य जीव लगातार संकट में हैं। कभी आवारा कुत्तों के हमलों से तो कभी खेतों में लगे तारों की चपेट में आकर ये मूक प्राणी घायल हो रहे हैं। इसी बीच गांव सातलेरा की रोही से एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया, जहां खेत में गंभीर रूप से घायल पड़ी एक नीलगाय को किसान ने अपनी सूझबूझ से नई जिंदगी दी।

गांव सातलेरा की रोही में किसान केशूराम तावनियां के खेत में एक नीलगाय गंभीर हालत में तड़पती मिली। किसान के अनुसार नीलगाय के पेट के निचले हिस्से में गहरा घाव था और वह चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ थी। स्थिति बेहद गंभीर देख किसान ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग के कार्मिक रोहिताश, वन्यजीव सहायक सुंदरलाल नायक और राजकुमार जांगिड़ मौके पर पहुंचे। विभाग के वाहन चालक रोहिताश ने बताया कि नीलगाय के पेट पर बना गंभीर घाव उसकी जान के लिए खतरा बना हुआ था।

किसान केशूराम तावनियां, वन्यजीव प्रेमी भंवरलाल जाखड़ और सांग सिंह ने टीम के साथ मिलकर घायल नीलगाय को वन विभाग की गाड़ी में ले जाकर श्रीडूंगरगढ़ वन विभाग कार्यालय पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार करवाकर उसकी जान बचाई गई।

  • Related Posts

    5 दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 776 अंक उछला; निफ्टी 24,000 के करीब पहुंचा

    समाचार-गढ़ 27 जुलाई 2026। लगातार पांच कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने दमदार वापसी की। बीएसई सेंसेक्स 776.01 अंक (1.02%) की…

    बर्लिन प्राइड समारोह के पास आतंकी हमला: 24 घंटे की तलाश के बाद मुख्य संदिग्ध पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    समाचार-गढ़ 27 जुलाई 2026। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में प्राइड समारोह के दौरान हुए संदिग्ध आतंकी हमले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने लगभग 24 घंटे की तलाश के बाद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    5 दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 776 अंक उछला; निफ्टी 24,000 के करीब पहुंचा

    5 दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 776 अंक उछला; निफ्टी 24,000 के करीब पहुंचा

    बर्लिन प्राइड समारोह के पास आतंकी हमला: 24 घंटे की तलाश के बाद मुख्य संदिग्ध पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    बर्लिन प्राइड समारोह के पास आतंकी हमला: 24 घंटे की तलाश के बाद मुख्य संदिग्ध पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    सीवान फायरिंग विवाद: प्रदर्शन के दौरान AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

    सीवान फायरिंग विवाद: प्रदर्शन के दौरान AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

    NEET पेपर लीक मामला: तेज प्रताप यादव 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, आज दायर होगी जमानत याचिका

    NEET पेपर लीक मामला: तेज प्रताप यादव 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, आज दायर होगी जमानत याचिका

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: मीराबाई चानू ने जीता स्वर्ण, लगातार तीसरी बार गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: मीराबाई चानू ने जीता स्वर्ण, लगातार तीसरी बार गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

    पेपर लीक पर सरकार का सख्त एक्शन: 10 साल तक की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने समेत नए कानून में बड़े बदलाव

    पेपर लीक पर सरकार का सख्त एक्शन: 10 साल तक की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने समेत नए कानून में बड़े बदलाव
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights