समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के कालूबास निवासी गजानन्द बोहरा को छह न्याति ब्राह्मण महासंघ का वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। बोहरा ने समाज हित में कार्य करना प्राथमिकता बताया। महासंघ के प्रशात जोशी ने बताया कि इस कार्यसमिति में श्रीडूंगरगढ़ तहसील अध्यक्ष पद पर पंडित कैलाश चंद्र सारस्वत को एवं तहसील सचिव पद पर मनोज कायल को मनोनीत किया गया है। सोशल मीडिया प्रकोष्ठ की कार्य समिति में जिले भर में 33 पदाधिकारी मनोनीत किए गए है। महासंघ के दायित्व मिलने के बाद सभी को बधाईयां मिल रही है।






















