Nature Nature

अब बच्चे सम्भालेंगे राजस्थानी मान्यता की मशाल — बाल दिवस से शुरू होगा जनजागरण अभियान

Nature

राजस्थली पत्रिका का स्वर्ण जयंती वर्ष – कहानी एवं प्रश्नोतरी प्रतियोगिता 16 नवम्बर को आयोजित होगी

समाचार गढ़, बीकानेर/श्रीडूंगरगढ़, 15 अक्टूबर 2025।
भाषा, साहित्य, संस्कृति, कला, इतिहास और शोध से जुड़ी लोक चेतना की त्रैमासिक पत्रिका ‘राजस्थली’ अपने स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष में अनेक नवाचारपूर्ण कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इन्हीं आयोजनों की श्रृंखला में अब बच्चों को राजस्थानी भाषा और संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से एक विशेष जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

इसकी जानकारी देते हुए राजस्थली के प्रधान संपादक श्याम महर्षि ने बताया कि 14 नवम्बर (बाल दिवस) से यह जनजागरण अभियान आरंभ होगा, जिसके तहत प्रभात फेरियां, रेलियां और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य नई पीढ़ी को राजस्थानी भाषा, साहित्य और लोक परंपराओं से जोड़ना है ताकि आने वाले समय में बच्चे ही राजस्थानी मान्यता की मशाल संभाल सकें।

राजस्थली के प्रबंध संपादक रवि पुरोहित ने बताया कि 16 नवम्बर को संस्कृति भवन, श्रीडूंगरगढ़ में ‘कला डूंगर कल्याणी स्मृति राजस्थानी बाल साहित्य सम्मान योजना’ के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विमला नागला की पुरस्कृत एवं प्रकाशित कृति ‘बातां री मुळक’ पर आधारित राजस्थानी प्रश्नोतरी प्रतियोगिता कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए रखी जाएगी।

यह प्रतियोगिता श्रीडूंगरगढ़ तहसील क्षेत्र के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए खुली रहेगी। प्रतियोगिता की समन्वयक श्रीमती भगवती पारीक ‘मनु’ और प्रबंधक श्रीमती सरोज शर्मा को मनोनीत किया गया है।

समन्वयक भगवती पारीक ‘मनु’ ने बताया कि यह आयोजन बागेश्वरी साहित्य, कला, सांस्कृतिक विरासत संस्था, बीकानेर के सहयोग से किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य राजस्थानी की समृद्ध विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाना है।
प्रबंधक सरोज शर्मा ने बताया कि प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नकद पारितोषिक और सम्मान पत्र प्रदान किए जाएंगे। इच्छुक प्रतिभागी समन्वयक या प्रबंधक से संपर्क कर विवेच्य पुस्तक की निःशुल्क प्रति प्राप्त कर सकते हैं।

एक विद्यालय से अधिकतम तीन प्रतिभागी ही प्रतियोगिता में शामिल हो सकेंगे। प्रतियोगिता हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

Related Posts

Abhinandan Varthaman: 22 साल बाद एयरफोर्स से विदाई, अब Fly91 में कमर्शियल पायलट बनेंगे अभिनंदन

समाचार-गढ़ 3 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: 2019 के भारत-पाकिस्तान हवाई संघर्ष में अपनी बहादुरी से देश का नाम रोशन करने वाले वीर चक्र विजेता ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने भारतीय…

Iran Conflict: कुवैत पर ईरान का मिसाइल-ड्रोन हमला, यमन में हूतियों ने दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें; बढ़ा तनाव

समाचार-गढ़ 3 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब पश्चिम एशिया के दूसरे हिस्सों में भी दिखाई देने लगा है। कुवैत में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Abhinandan Varthaman: 22 साल बाद एयरफोर्स से विदाई, अब Fly91 में कमर्शियल पायलट बनेंगे अभिनंदन

Abhinandan Varthaman: 22 साल बाद एयरफोर्स से विदाई, अब Fly91 में कमर्शियल पायलट बनेंगे अभिनंदन

Iran Conflict: कुवैत पर ईरान का मिसाइल-ड्रोन हमला, यमन में हूतियों ने दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें; बढ़ा तनाव

Iran Conflict: कुवैत पर ईरान का मिसाइल-ड्रोन हमला, यमन में हूतियों ने दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें; बढ़ा तनाव

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, बैठक में लगी मुहर

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, बैठक में लगी मुहर

Share Market Today: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, सेंसेक्स 374 अंक टूटा; अडानी पोर्ट्स ने संभाला मोर्चा

Share Market Today: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, सेंसेक्स 374 अंक टूटा; अडानी पोर्ट्स ने संभाला मोर्चा

राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए ट्रस्टी शामिल, महेश भागचंदका समेत इन नामों को मिली जिम्मेदारी

राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए ट्रस्टी शामिल, महेश भागचंदका समेत इन नामों को मिली जिम्मेदारी

ChatGPT पर अब विज्ञापन भी दिखेंगे, भारत में 50+ ब्रांड्स से शुरुआत

ChatGPT पर अब विज्ञापन भी दिखेंगे, भारत में 50+ ब्रांड्स से शुरुआत
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights