Nature Nature

अब खुद दर्ज करें अपने परिवार की जानकारी: जनगणना 2027 शुरू

Nature

समाचार गढ़ 4 अप्रैल 2026। नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जनगणना 2027 के तहत ‘स्व-गणना’ प्रक्रिया में भाग लेते हुए इसे देश में शासन के नए युग की शुरुआत बताया। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर स्व-गणना पंजीकरण पूरा किया। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार पूरी जनगणना प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संचालित की जा रही है, जो तकनीकी प्रगति का महत्वपूर्ण उदाहरण है। बिरला ने कहा कि इस नई व्यवस्था के जरिए प्रत्येक नागरिक को अपने घर और परिवार का विवरण स्वयं दर्ज करने का अधिकार और सुविधा मिली है। यह प्रक्रिया सुरक्षित, सटीक और सरल है, जिससे राष्ट्रीय आंकड़ों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता में सुधार होगा।

राष्ट्रीय प्रक्रिया में निभाएं सक्रिय भागीदारी
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने देशवासियों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं और स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करें। साथ ही अपने परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि ‘जनगणना से जनकल्याण’ के लक्ष्य को साकार किया जा सके। जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित की जा रही है। पहले चरण में आवास गणना और दूसरे चरण में जनगणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बिरला ने बताया कि पहले चरण की शुरुआत हो चुकी है और विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में स्व-गणना की अवधि अलग-अलग निर्धारित की गई है। नागरिक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपने क्षेत्र के अनुसार स्व-गणना कर सकते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह डिजिटल पहल देश को सशक्त और समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

  • Related Posts

    अवैध निजी स्कूलों पर सख्ती, डमी एडमिशन पर भी गिरेगी गाज

    समाचार गढ़ 4 अप्रैल 2026। बीकानेर। जिले में बिना मान्यता संचालित हो रहे निजी स्कूलों और डमी स्टूडेंट्स के नाम पर चल रही अनियमितताओं के खिलाफ शिक्षा विभाग ने सख्त…

    अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश: एक पायलट बचाए जाने का दावा, दूसरे की तलाश जारी

    समाचार गढ़ 4 अप्रैल 2026। अमेरिका ईरान में गिराए गए अपने फाइटर जेट के पायलट की तलाश में लगा हुआ है। इस मिशन के लिए C-130 हरक्यूलिस जैसे बड़े विमान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैध निजी स्कूलों पर सख्ती, डमी एडमिशन पर भी गिरेगी गाज

    अवैध निजी स्कूलों पर सख्ती, डमी एडमिशन पर भी गिरेगी गाज

    अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश: एक पायलट बचाए जाने का दावा, दूसरे की तलाश जारी

    अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश: एक पायलट बचाए जाने का दावा, दूसरे की तलाश जारी

    अब खुद दर्ज करें अपने परिवार की जानकारी: जनगणना 2027 शुरू

    अब खुद दर्ज करें अपने परिवार की जानकारी: जनगणना 2027 शुरू

    जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

    जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

    लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

    लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

    निजी स्कूल नहीं कर सकेगा मनमानी, 15 अप्रैल से होगी सख्त चेकिंग, हर स्कूल आएगा जांच के दायरे में

    निजी स्कूल नहीं कर सकेगा मनमानी, 15 अप्रैल से होगी सख्त चेकिंग, हर स्कूल आएगा जांच के दायरे में
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights