Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में नर्सिंगकर्मी ने किया कार्य बहिष्कार, लगाए नारे

Nature

समाचार-गढ़, 21 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। वेतन विसंगति सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तलेे धरना चल रहा है। श्रीडूंगरगढ़ के उपजिला अस्तपाल में आज सोमवार को नर्सिंगकर्मी द्वारा 8 बजे से 10 बजे तक 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया गया और नारेबाजी की। अपनी मांगों को लेकर नर्सिंगकर्मी अब 24 अगस्त तक जिला अस्पताल समेत सभी पीएचसी और सीएचसी पर रोजाना 2 घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गई तो 25 अगस्त को सभी नर्सिंगकर्मी जयपुर कूच करेंगे। इस दौरान नर्सेज एसोसिएशन रमाकांत शर्मा, परमवीर भादू, राजूराम गोदारा, विजय सिहाग, सुनिता बुडानिया, प्रमोद चौधरी, द्रोपती सिहाग, ममता, महेन्द्र ढाका, रामनिवास आदि मौजूद रहे।

ये है मांगें:
वेतन भत्तों की विसंगति दूर कर केंद्र के बराबर वेतन दिया जाए।
नर्सेज संवर्ग का पुनर्गठन।
संविदा कर्मियों का नियमितीकरण किया जाए। प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से भर्ती पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
नर्सिंग पदनाम बदला जाए।
नर्सिंग निदेशालय की स्थापना की जाए।
समयबद्ध पदोन्नति नीति घोषित की जाए।
लंबित शासनादेश का निस्तारण किया जाए।
सेवारत विभागीय उच्च प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।
नर्सिंग शिक्षा सेवाओं को मजबूत किया जाना चाहिए।
नर्सिंग संवर्ग को प्रोत्साहित किया जाए।
नर्सिंग स्टाफ को प्राथमिक उपचार का अधिकार दिया जाए।

  • Related Posts

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती जैविक व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के निर्देश समाचार गढ़, बीकानेर, 11 अप्रैल। जिले में उर्वरकों की उपलब्धता…

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु समाचार गढ़ 11 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

    बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

    बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

    बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

    बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और  निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

    आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप धारक, रवि बिश्नोई पर्पल कैप में शीर्ष पर

    आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप धारक, रवि बिश्नोई पर्पल कैप में शीर्ष पर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights