Nature Nature

माघ सप्तमी पर कुलदेवी मां दधिमती का जन्मोत्सव, कालूबास मंदिर में श्रद्धा का सैलाब

Nature

माघ सप्तमी पर कुलदेवी मां दधिमती का जन्मोत्सव, कालूबास मंदिर में श्रद्धा का सैलाब
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। माघ सप्तमी के पावन अवसर पर कुलदेवी मां दधिमती का जन्म दिवस श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर डूंगरगढ़ के कालूबास स्थित दधिमती माताजी के मंदिर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों व विशेष कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
प्रातः 10.15 बजे मातारानी का दूध से विधिवत अभिषेक किया गया। इसके बाद मावे के केक का भोग अर्पित किया गया। मंदिर परिसर में छप्पन भोग, विशेष श्रृंगार और कन्याभंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
पुजारी सीताराम आसोपा ने बताया कि जन्मोत्सव के अवसर पर कस्बेवासियों एवं समाज के लोगों की भारी भीड़ रही। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति संगीत, जयकारों और मां दधिमती के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा।
श्रद्धालुओं ने मां दधिमती से परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति व सेवाभावियों का सराहनीय योगदान रहा।

  • Related Posts

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ निवासी भंवरलाल पारख पुत्र स्वर्गीय जयचंदलाल पारख का 7 फरवरी 2026 को स्वर्गवास हो गया। जीवन की…

    दिनांक 8 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    🚩श्री गणेशाय नम:🚩📜 दैनिक पंचांग 📜 ☀ 08 – Feb – 2026☀ Sri Dungargarh, India ☀ पंचांग🔅 तिथि सप्तमी +05:04 AM🔅 नक्षत्र स्वाति +05:03 AM🔅 करण :विष्टि 03:57 PMबव 03:57…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

    दिनांक 8 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 8 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    11 फरवरी को उद्घाटन के साथ शुरू होंगी जीवन रक्षा हॉस्पिटल की सेवाएं, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंच दिवसीय पूजन प्रारंभ

    11 फरवरी को उद्घाटन के साथ शुरू होंगी जीवन रक्षा हॉस्पिटल की सेवाएं, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंच दिवसीय पूजन प्रारंभ

    कुंतासर में मां भगवती मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा, भव्य शोभायात्रा निकली

    कुंतासर में मां भगवती मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा, भव्य शोभायात्रा निकली

    सेसोमूं स्कूल में शुभकामना एवं दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन

    सेसोमूं स्कूल में शुभकामना एवं दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन

    साहित्यकार डाॅ चेतन स्वामी को साहित्य मर्मज्ञ उपाधि से किया जाएगा सम्मानित

    साहित्यकार डाॅ चेतन स्वामी को साहित्य मर्मज्ञ उपाधि से किया जाएगा सम्मानित
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights