Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में अहिंसा दिवस पर बच्चों ने रंगों में उकेरा नशामुक्त जीवन और सहिष्णुता का संदेश

Nature

समाचार गढ़, 2 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़। अणुव्रत सप्ताह के दूसरे दिन अहिंसा दिवस के अवसर पर अणुव्रत समिति श्रीडूंगरगढ़ की ओर से मालू भवन में कक्षा 1 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जो साध्वी संगीतश्री जी एवं डॉ. परमप्रभा जी के सान्निध्य में सम्पन्न हुई। साध्वी संगीतश्री जी ने अपने उद्बोधन में जीवन में सहिष्णुता, विनम्रता और अहिंसा के भावों को अपनाने की प्रेरणा दी। आयोजन प्रभारी मनोज गुसाईं ने बताया कि प्रतियोगिता में 9 विद्यालयों से 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया और बच्चों ने “अहिंसा एवं नशामुक्त जीवन” विषय पर आकर्षक चित्र प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल में शिक्षाविद् रूपचंद सोनी और पत्रकार कपिला स्वामी रहे, जबकि विजेताओं को समिति अध्यक्ष सुमति पारख, उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, मनोज गुसाईं, केएल जैन, पवन सेठिया, अशोक झाबक, चमन श्रीमाल और मुकेश स्वामी ने पुरस्कृत किया तथा निर्णायकों को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिज्ञा सोनी (संस्कार इनोवेटिव स्कूल) प्रथम, निकुंज सारस्वत (संस्कार इनोवेटिव स्कूल) द्वितीय, वीणा नाई (सनफ्लावर पब्लिक एकेडमी) तृतीय स्थान पर रहे, जबकि सांत्वना पुरस्कार अवंतिका सारस्वत (संस्कार इनोवेटिव स्कूल) एवं सुहानी (ज्ञानदीप पब्लिक एकेडमी) को मिला। प्रतियोगिता में संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल, एजी मिशन स्कूल, जयपुर पब्लिक स्कूल, सेसोमूं स्कूल, ज्ञानदीप पब्लिक एकेडमी, महाराणा प्रताप सीनियर सैकेंडरी स्कूल, सनफ्लावर पब्लिक एकेडमी, श्री कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय अंग्रेजी स्कूल और श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर गोपाल शर्मा, विवेक उपाध्याय, दुर्गाप्रसाद पालीवाल, कांतिप्रकाश दर्जी, डॉली भंसाली, प्रमोदी शर्मा और हीरालाल का भी सम्मान किया गया। सभी बच्चों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था रही, कार्यक्रम का संचालन केएल जैन ने किया तथा अंत में समिति अध्यक्ष सुमति पारख ने सभी का आभार व्यक्त किया। समिति ने जानकारी दी कि कल 3 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे मालू भवन में सांप्रदायिक सौहार्द दिवस मनाया जाएगा।

  • Related Posts

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights