Nature Nature

विश्व ध्यान दिवस पर तीन गांवों में साधना का संगम, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के तत्वाधान में हुआ ध्यान–योग आयोजन

Nature

विश्व ध्यान दिवस पर तीन गांवों में साधना का संगम, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के तत्वाधान में हुआ ध्यान–योग आयोजन
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर बेनीसर, दूसारना बड़ा एवं हेमासर के तत्वाधान में विश्व ध्यान दिवस (World Meditation Day) के अवसर पर तीनों गांवों में सामूहिक ध्यान एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर योग प्रशिक्षक ओशो जिज्ञासु सिद्ध ने प्रतिभागियों को नाद ब्रह्म ध्यान, कुंडलिनी ध्यान, ॐ ध्यान, नटराज ध्यान एवं मंडल ध्यान जैसी विविध ध्यान विधियों का अभ्यास कराया। ध्यान सत्र के दौरान उपस्थित लोगों ने गहन शांति और ऊर्जा का अनुभव किया।
दूसारना बड़ा में आयोजित कार्यक्रम में महिला योग प्रशिक्षक अनीता जाट ने भी सक्रिय सहयोग किया और ध्यान एवं योग के महत्व की जानकारी दी। सभी ने ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।
आयोजन के अंत में आयुष्मान आरोग्य मंदिर की टीम द्वारा सभी सहभागियों को नियमित ध्यान करने, तनावमुक्त जीवन अपनाने और स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया।

  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    समाचार गढ़ 27 जून 2026। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को सीजेएम कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट के…

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    समाचार गढ़ 26 जून 2026।  जुलाई महीने की शुरुआत के साथ देशभर में कई अहम नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

    अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

    वेनेजुएला में 126 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप, अनेक मौतें

    वेनेजुएला में 126 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप, अनेक मौतें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights