Nature Nature

बीकानेर जिला परिषद सभागार में पंचायत निर्णय ऐप पर एकदिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Nature

समाचार गढ़, 23 सितम्बर 2025।
सामाजिक लेखा परीक्षा शासन सचिवालय जयपुर के निर्देश पर जिला परिषद सभागार में आज एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत निर्णय ऐप के माध्यम से ग्राम सभाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही को सुदृढ़ करना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। जिला परिषद पीओ, मनरेगा लोकपाल संजिदा बानो और जिला संसाधन व्यक्ति नंदलाल शर्मा का स्वागत अभिनंदन माला पहनाकर किया गया।

मास्टर ट्रेनर के रूप में नंदलाल शर्मा ने ऐप की तकनीकी जानकारी और उपयोग की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रशिक्षण में ब्लॉक व ग्राम संसाधन व्यक्तियों को ऐप की नई प्रक्रिया समझाई गई, जिसके तहत ग्राम सभा की कार्यवाही अब डिजिटल रूप से दर्ज होगी।

प्रतिभागियों ने भी अनुभव साझा किए—

बाबूलाल गर्ग (BRP, श्रीडूंगरगढ़) ने पंचायत निर्णय ऐप पर आईडी मैपिंग का सफल ट्रायल प्रस्तुत किया और कहा कि अब ग्राम सभा के निर्णय सीधे आमजन तक पहुंचेंगे।

सोहनलाल (BRP, नोखा) ने प्रशिक्षण को सामाजिक उत्तरदायित्व और ग्रामीण समाज की भागीदारी बढ़ाने का साधन बताया।

किशनाराम भादू (BRP, लूणकरणसर) ने इसे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने वाला कदम बताया।

SSAAT और जिला परिषद बीकानेर ने निर्देश दिए कि पंचायत व ब्लॉक स्तर पर इस प्रशिक्षण की सूचना समय पर दी जाए और अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

Related Posts

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

समाचार गढ़ 29 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में कक्षा 1 से 9 एवं 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम के अवसर पर अभिभावक-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में…

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। ईरान जंग को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights