Nature Nature

मुख्यमंत्री निवास पर बीकानेर देहात के कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक

Nature

मुख्यमंत्री निवास पर बीकानेर देहात के कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक

मुख्यमंत्री आवास में भाजपा बीकानेर संभाग की बैठक, श्रीडूंगरगढ़ के नेताओं ने की सहभागिता

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। मुख्यमंत्री आवास में रविवार को भाजपा बीकानेर संभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें श्रीडूंगरगढ़ सहित बीकानेर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान सरकार अंत्योदय की भावना को आधार मानकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, यही हमारी प्राथमिकता है। कार्यकर्ताओं को इन योजनाओं को किसान, मजदूर, गरीब तथा व्यापारी सहित प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने का आह्वान किया गया।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि प्रदेश भाजपा मुख्यालय में सप्ताह में तीन दिन मंत्रिगण दो-दो के समूह में बैठेंगे और आमजन की समस्याएँ सुनेंगे, जिससे जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सकेगा।

श्रीडूंगरगढ़ से शामिल हुए नेता
श्रीडूंगरगढ़ से विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, जिला मंत्री भरत सुथार, मंडल अध्यक्ष (शहर) राधेश्याम दर्जी, मंडल अध्यक्ष (मोमासर) नरेश सारस्वत, मंडल अध्यक्ष (देहात) महेंद्र सिंह तंवर, सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी, सुरेंद्र स्वामी जोधासर सहित अन्य कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।

इसी के साथ बीकानेर देहात भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गेधर, भाजपा सोशल मीडिया संभाग संयोजक कोजूराम सारस्वत भाजपा जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, कैलाश बिश्नोई, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष भंवर जांगिड़, सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चारण ने भी बैठक में भागीदारी निभाई।

बैठक में उपस्थित प्रमुख नेता
प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी, अशोक प्रणामी, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता बैठक में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार को दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक हुई।…

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली। करीब चार हफ्ते से ज्यादा समय बाद घरेलू शेयर बाजार में निवेशकों को राहत मिली। गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

    बीकानेर में BJP विधायक का मतदान कार्मिक से विवाद, कार से उतरकर पीछे दौड़े

    बीकानेर में BJP विधायक का मतदान कार्मिक से विवाद, कार से उतरकर पीछे दौड़े
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights