Nature Nature

ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

Nature

समाचार-गढ़ 18 अगस्त, 2026।

नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर पर डिस्कवरी चैनल की डॉक्यूमेंट्री सामने आने के बाद पाकिस्तान की सेना ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तानी सेना ने डॉक्यूमेंट्री को ‘बॉलीवुड फिल्म की तरह काल्पनिक’ बताते हुए भारत पर घटनाओं को अपनी सुविधा के मुताबिक पेश करने का आरोप लगाया है।

डॉक्यूमेंट्री में क्या दिखाया गया?

15 अगस्त को प्रीमियर हुई ‘Declassified: Operation Sindoor’ में पहलगाम आतंकी हमले के बाद 7 मई को भारत की ओर से शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के रणनीतिक और सैन्य पहलुओं को दिखाया गया है। इसमें भारतीय राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व के इंटरव्यू भी शामिल हैं।

पाकिस्तानी सेना ने अपने बयान में कहा कि डॉक्यूमेंट्री में चुनिंदा इंटरव्यू, भावनात्मक नैरेशन और सिनेमाई दृश्यों के जरिए घटनाओं को नाटकीय रूप दिया गया है और ऑपरेशन के नतीजे को भारत के पक्ष में पेश किया गया है।

पाकिस्तान ने उठाए पहलगाम हमले को लेकर सवाल

पाकिस्तानी सेना ने डॉक्यूमेंट्री की उस कहानी पर भी सवाल उठाया, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर को पहलगाम हमले के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई के तौर पर पेश किया गया है।

उसने दावा किया कि अगर पहलगाम हमले के तीन कथित हमलावरों को बाद में 28 जुलाई को मारा गया था, तो 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने किसे निशाना बनाया? पाकिस्तान ने इसे लेकर डॉक्यूमेंट्री की कहानी पर सवाल खड़े किए हैं।

युद्धविराम को लेकर भी भारत पर निशाना

पाकिस्तानी सेना ने यह भी कहा कि डॉक्यूमेंट्री में दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों यानी DGMOs के बीच बातचीत और सैन्य कार्रवाई रोकने पर बनी सहमति का जिक्र है। पाकिस्तान का दावा है कि इससे भारत की एकतरफा सैन्य जीत का दावा सही नहीं ठहरता।

पाकिस्तानी सेना ने डॉक्यूमेंट्री को ‘प्रोपेगैंडा’ बताते हुए कहा कि सिनेमाई तरीके से घटनाओं को दिखाने से वास्तविक घटनाक्रम नहीं बदला जा सकता।

पाकिस्तान ने दी भविष्य में जवाब की चेतावनी

बयान में पाकिस्तान ने खुद को क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध बताया। साथ ही कहा कि वह अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए तैयार है और भविष्य में किसी भी सैन्य कार्रवाई का “कड़ा और निर्णायक जवाब” दिया जाएगा।

  • Related Posts

    जयपुर- हिस्ट्रीशीटर की सवा मिनट में हत्या,कुल्हाड़ी से सिर फाड़ा:सात साल से इंतजार कर रहे थे बदमाश; सरपंच का लड़ना चाहता था चुनाव

    समाचार गढ़ 12 नवंबर 2026। जयपुर में जोबनेर थाने के हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया (25) की बुधवार रात हत्या कर दी गई। हमलावर हिस्ट्रीशीटर का मर्डर करने के लिए 7 साल…

    चीन से 30 अटैक हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी में PAK? भारत के प्रचंड से कितना दमदार है Z-10ME, समझें पूरी ताकत

    समाचार गढ़ 12 नवंबर 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य मुकाबला अब आसमान में एक नए मोर्चे पर पहुंचता दिख रहा है। पाकिस्तान की ओर से चीन के Z-10ME…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जयपुर- हिस्ट्रीशीटर की सवा मिनट में हत्या,कुल्हाड़ी से सिर फाड़ा:सात साल से इंतजार कर रहे थे बदमाश; सरपंच का लड़ना चाहता था चुनाव

    जयपुर- हिस्ट्रीशीटर की सवा मिनट में हत्या,कुल्हाड़ी से सिर फाड़ा:सात साल से इंतजार कर रहे थे बदमाश; सरपंच का लड़ना चाहता था चुनाव

    चीन से 30 अटैक हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी में PAK? भारत के प्रचंड से कितना दमदार है Z-10ME, समझें पूरी ताकत

    चीन से 30 अटैक हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी में PAK? भारत के प्रचंड से कितना दमदार है Z-10ME, समझें पूरी ताकत

    रसगुल्ला समझकर मुंह में रखा, चबाते ही हुआ धमाका; दोस्त ने दिया मौत का खौफनाक तोहफा!

    रसगुल्ला समझकर मुंह में रखा, चबाते ही हुआ धमाका; दोस्त ने दिया मौत का खौफनाक तोहफा!

    भारत की हिमालय रेल लाइन से चीन को मिलेगी कड़ी चुनौती? 489 KM का प्रोजेक्ट, 270 KM सुरंगों से गुजरेगा ट्रैक

    भारत की हिमालय रेल लाइन से चीन को मिलेगी कड़ी चुनौती? 489 KM का प्रोजेक्ट, 270 KM सुरंगों से गुजरेगा ट्रैक

    किश्तवाड़ में दो लापता SPO के गोलियों से छलनी शव मिले, सर्विस हथियार गायब; आतंकी हमले का शक

    किश्तवाड़ में दो लापता SPO के गोलियों से छलनी शव मिले, सर्विस हथियार गायब; आतंकी हमले का शक

    शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस साल 19.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

    शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस साल 19.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights