Nature Nature

पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा, शिविर में वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान

Nature

पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा, शिविर में वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान

समाचार गढ़, बीकानेर, 28 जून। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविर आमजन के लिए सार्थक सिद्ध हो रहे हैं। ग्रामवासियों की बरसों से चली आ रही समस्याओं का इन शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा त्वरित निस्तारण किया जा रहा है।
इसी श्रृंखला में श्रीडूंगरगढ़ के ग्राम पुन्दलसर में आयोजित शिविर के दौरान उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को ग्रामीणजनों ने बताया कि ग्राम सालासर से हेमासर तक कोई कटानी रास्ता न होने के कारण पुन्दलसर या श्रीडूंगरगढ से होकर जाना पड़ता है। जिससे अनावश्यक रूप से विलम्ब होता है। सालासर से हेमासर तक सीधा कटानी रास्ता कायम करवा समस्या का समाधान किया जा सकता है। इससे ग्राम वासियों के लिए 6 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। ग्राम पंचायत पुन्दलसर द्वारा भी इस हेतु आवेदन दिया गया।
उपखण्ड अधिकारी ने ग्रामीणजनों की पीड़ा समझते हुए शिविर सहनोडल प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार विनोद कुमार से रास्ते में पड़ने वाले खेतों के खातेदारों से समझाइश, कर प्रस्ताव तैयार करने हेतु निर्देश दिए। पटवारी हल्का और गिरदावर हल्का द्वारा रिकार्ड व मौका अनुसार तैयार किया गया। खातेदारों ने प्रस्तावों पर अपनी सहमति नायब तहसीलदार के समक्ष दी। शिविर सहप्रभारी ने प्रस्ताव पर अपनी अनुशंषा दी। उपखण्ड अधिकारी ने अविलंब इस प्रस्ताव को स्वीकृत कर दिया। बरसों से लंबित इस समस्या का निस्तारण करने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा व प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    समाचार-गढ़ 15 अक्टूबर, 2026। Supreme Court News: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट…

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights