समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। नेशनल हाईवे 11 शेरुणा के पास पिकअप व बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को 108 की मदद से PBM भेजा गया। जानकारी के अनुसार दोपहर बाइक व पिकअप की टक्कर हुई। इस टक्कर में बाइक सवार लिखमीसर दिखणादा 25 वर्षीय बुधराम नायक घायल हुआ है। यह गांव की तरफ से हाइवे की ओर आ रहा था और पिकअप बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ की तरफ आ रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया। टक्कर के बाद पिकअप डिवाइडर पर चढ़ गई।











