Nature Nature

किसानों की मेहनत पर सुअरों की पैनी नजर, सुअर कर रहे फसलों को चट, किसान परेशान

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। दिन रात जी तोड़ मेहनत करने के बाद भी किसान की जिंदगी मुसीबतों से भरी पड़ी है। सेठ साहूकारों से कर्ज लेकर जैसे तैसे बीज बुहाई कर बड़े अरमानों के साथ किसान दिन रात मेहनत कर अरमानों के सपने संजोता है। लेकिन शायद विधाता ने किसान के जीवन में सुख चैन लिखा ही नहीं है। किसान कभी सूखे का सामना करता है तो कभी ओला वृष्टि तो कभी अतिवृष्टि तो कभी तेज गर्मी तो कभी तेज सर्दी का सामना करना, मानो किसान के भाग्य में ही लिखा हुआ है। लेकिन इन सब को सहन करने के बाद भी किसान को और कई मुसीबतों से गुजरना पड़ रहा है।

जी हां हम बात कर रहे है किसान की एक और मुसीबत का जो किसानों के लिए जी का जंजाल बन कर सामने आ रही है। पिछले कई दिनों से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सूअरो ने आतंक मचा रखा है। लगता है कि किसानों की मेहनत पर सुअरो की पैनी नजर पड़ गई है। श्री डूंगरगढ़ के आसपास के कई गांवो में सुअर नुकसान पहुंचा रहे हैं लेकिन अभी तक इन सूअरों से निजात दिलाने के लिए ना तो प्रशासन द्वारा कोई कदम उठाया गया है और ना ही किसी जनप्रतिनिधि या ग्रामपंचायत द्वारा निजात दिलाने का कोई प्रयास किया गया है। नतीजन सुअरो का झुंड किसानों द्वारा दिन रात हाड़ तोड़ मेहनत कर तैयार की गई फसलों को चट कर रहे हैं। यह सुअर समूह में एक झुंड बनाकर खेतो में खड़ी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। आज सुबह सुअरो का एक झुंड सातलेरा गांव की दिखनादी रोही में रेलवे लाइन के समीप खेतो में घुस गया।किसान किशोर कुमार सारस्वत ने बताया कि यहां करीब बीस पच्चीस की संख्या में सुअरो का झुंड खेतों में खड़ी फसल में घुस गया। किसानों द्वारा काफी कोशिश कर भगाया गया। किसान किशोर कुमार ने बताया कि यह सुअर जिस खेत में घुसते है तो वहां फसल को तहस नहस कर रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से खेतों में खड़ी फसल को इन सूअरों के आतंक से बचाने की अपील की है।

सातलेरा से सहयोगी गौरीशंकर सारस्वत की रिपोर्ट

सातलेरा गांव की रोही में घुसा सुअरो का झुंड किसानों की मेहनत को कर रहे तहस नहस।
किसानों ने की प्रशासन से सुअरो से निजात दिलाने की मांग ।

Related Posts

जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

समाचार गढ़ 3 अप्रैल 2026 जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ ने एक अहम फैसले में तलाकशुदा पत्नी को मिलने वाले स्थायी गुजारा भत्ते को 25 लाख रुपए से बढ़ाकर…

लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

समाचार गढ़ 3 अप्रैल 2026। बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

निजी स्कूल नहीं कर सकेगा मनमानी, 15 अप्रैल से होगी सख्त चेकिंग, हर स्कूल आएगा जांच के दायरे में

निजी स्कूल नहीं कर सकेगा मनमानी, 15 अप्रैल से होगी सख्त चेकिंग, हर स्कूल आएगा जांच के दायरे में

खाटूश्याम भक्तों के लिए खास खबर, आज से मंदिर में श्रृंगार व आरती के समय में हुआ बदलाव

खाटूश्याम भक्तों के  लिए खास खबर, आज से मंदिर में श्रृंगार व आरती के समय में हुआ बदलाव

ट्रम्प ने एक बार फिर दी धमकी ! अमेरिकी सेना द्वारा ईरान में पुल व बिजली प्लांट को तबाह करने की तैयारी

ट्रम्प ने एक बार  फिर दी धमकी !  अमेरिकी सेना द्वारा ईरान में पुल व बिजली प्लांट को तबाह करने की तैयारी

विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights