Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में ट्रेलर चालक ने तेज आवाज में बजाए गाने, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 20 अक्टूबर 2024 । घुमचक्कर के पास गुरुकृपा हॉस्पिटल के सामने तेज आवाज में डेक स्पीकर से गाने बजाने और ध्वनि प्रदूषण फैलाने के आरोप में पुलिस ने एक ट्रेलर चालक को गिरफ्तार किया। यह घटना 19 अक्टूबर की रात 11:10 बजे घटित हुई, जब पुलिस गश्त के दौरान आरोपी को ट्रेलर के साथ पकड़ा गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी सदाम, पुत्र कल्लू उर्फ अपूर्व (36 वर्ष), निवासी लेवड़ा, थाना कांचा, जिला भरतपुर, ट्रेलर चलाते हुए तेज आवाज में फिल्मी गाने बजा रहा था। जब पुलिस ने उसे गुरुकृपा हॉस्पिटल के सामने रुकवाया, तो वह बिना अनुमति के डेक स्पीकर का उपयोग कर रहा था। पुलिस ने घूमचक्कर बस स्टैंड के पास नाकाबंदी की थी, तभी बीकानेर की ओर से आता ट्रेलर तेज आवाज में गाने बजाते हुए दिखाई दिया। अस्पताल के सामने गानों की तेज आवाज से मरीजों और कर्मचारियों को परेशानी हो रही थी। पूछताछ पर चालक ने कोई लाइसेंस या परमिशन नहीं दिखाया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एफआईआर दर्ज करने के बाद मामले का अनुसंधान हेड कांस्टेबल भगवानाराम को सौंपा गया।

  • Related Posts

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल। समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में…

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights