सामाचार गढ़, 21 मई, श्रीडूंगरगढ। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस लगातार सट्टा खेलने वालों के खिलाफ़ कारवाई कर रही है। सोमवार को पुलिस ने घुमचक्कर से सट्टा खेलने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी की घुमचक्कर पर दो व्यक्ति पर्ची सट्टा खेल रहे है। सूचना पर श्रीडूंगरगढ़ थाने के हैड कांस्टेबल लक्ष्मण नेहरा ने कांस्टेबल कृष्ण कुमार व ललित के साथ मौके पर पहुंच कर एक को पकड़ा और पुलिस को देखकर एक सटोरिया फरार हो गया। पुलिस को देखकर एक जना मौके से भाग छुटा और दूसरा 31 वर्षीय गजानंद निवासी मोमासर बास को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी से 320 रूपए के साथ पर्ची बरामद की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया व जांच हैड कांस्टेबल बलवीर सिंह को दी है।
सेहत का खजाना है पपीता, जानें इसके लाभ व सावधानी, पढ़े आज का स्वास्थ्य समाचार
पपीता: सेहत का खजाना, लेकिन सावधानी जरूरी लाभ: 1. पाचन सुधार: पपीते में पपेन एंजाइम होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है। 2. वजन घटाने में सहायक: यह कम…