Nature Nature

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार, एमडी नशा और नकदी बरामद

Nature

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार, एमडी नशा और नकदी बरामद
समाचार गढ़, 12 नवम्बर 2025, बीकानेर।
बीकानेर पुलिस ने बुधवार अलसुबह नशे के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई नयाशहर थाना क्षेत्र के जम्भेश्वर नगर, प्रताप बस्ती और भाटो के बास इलाकों में की गई।

पुलिस ने इस दौरान मादक पदार्थों की तस्करी और खरीद-फरोख्त पर नकेल कसते हुए चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। साथ ही पुलिस ने एमडी नशा, हजारों रुपये की नकदी, तीन बाइक और एक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है।

अभियान का नेतृत्व सीओ सिटी श्रवणदास संत ने किया। उनके साथ नयाशहर, कोटगेट, मुक्ताप्रसाद, सदर और जेएनवीसी थानों के थानाधिकारी तथा लगभग 120 पुलिसकर्मी और डॉग स्क्वायड टीमें शामिल रहीं। पुलिस ने बरामद सामग्री को एफएसएल जांच के लिए सील कर भेजा है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह इलाका लंबे समय से नशे के नेटवर्क का केंद्र बना हुआ है। कई बार यहां से मादक पदार्थों की आपूर्ति के लिंक उजागर हो चुके हैं। कार्रवाई के तहत दो एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

सीओ श्रवणदास संत ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार की जड़ों तक पहुंचने के लिए सघन अभियान जारी रहेगा। पुलिस का लक्ष्य बीकानेर को पूरी तरह नशामुक्त बनाना है, जिसके लिए आने वाले दिनों में और भी कड़े अभियान चलाए जाएंगे।

  • Related Posts

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार को दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक हुई।…

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली। करीब चार हफ्ते से ज्यादा समय बाद घरेलू शेयर बाजार में निवेशकों को राहत मिली। गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

    बीकानेर में BJP विधायक का मतदान कार्मिक से विवाद, कार से उतरकर पीछे दौड़े

    बीकानेर में BJP विधायक का मतदान कार्मिक से विवाद, कार से उतरकर पीछे दौड़े
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights