बिग्गा बास में निकली प्रभात फेरी, राम नाम से गूंजी गलियां..
समाचार गढ़। श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में राम उत्सव की तैयारियां जोरों से चल रही है। यहां बिग्गा बिग्गा बास की सुंदर कांड मंडली ने प्रभात फेरी निकालनी शुरू की है। मंडली के अध्यक्ष रामवतार सैनी ने बताया कि शुक्रवार को वार्ड नंबर 17 में प्रभात फेरी निकाली गई। विकास वर्मा, दीपक हिन्दू ने बताया कि इस प्रभात फेरी में भगवान राम नाम का जाप कर लोगों को रामोत्सव मनाने व उत्सव के दिन घरों पर दिप जलाने का आग्रह किया गया। पंडित विष्णु सारस्वत ने विधि विधान पूर्वक प्रभात फेरी की शुरुआत की। यह फेरी 22 जनवरी तक कस्बे के मुख्य मार्गो से निकाली जाएगी। इस दौरान मोहल्ले के लोग उपस्थित रहें।











