Nature Nature

राजपूत प्रतिभा एवं भामाशाह सम्मान समारोह की तैयारी बैठक सम्पन्न, कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

Nature

समाचार गढ़, 9 सितंबर 2025, श्रीडूंगरगढ़। श्री रघुकुल राजपूत सेवा संस्थान के तत्वावधान में आगामी 14 सितम्बर 2025, रविवार को आयोजित होने वाले राजपूत प्रतिभा एवं भामाशाह सम्मान समारोह की पूर्व तैयारी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कार्यक्रम को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए।

संस्थान के संयोजक पूर्व सरपंच रतनसिंह केऊ ने बताया कि समारोह में माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्तर पर उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी, राजकीय सेवा में चयनित प्रतिभाएं तथा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही समाज के स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संस्थान को सहयोग देने वाले भामाशाहों को भी सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री व बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, राज्य मंत्री व विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, बीकानेर विधायक सिद्धि कुमारी, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, सादुलपुर विधायक मनोजसिंह न्यांगली, स्थानीय विधायक ताराचंद सारस्वत, नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति प्रस्तावित है।

एडवोकेट भरत सिंह सेरूणा ने समाज के सभी लोगों से अधिकाधिक संख्या में समारोह में भाग लेने का आह्वान किया।

तैयारी बैठक में यातायात, बैठक व्यवस्था, प्रचार-प्रसार और अतिथियों के स्वागत सहित सभी व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारियां तय की गईं। बैठक में पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, जोधासर सरपंच प्रतिनिधि भंवर सिंह झंझेऊ, विक्रम सिंह सत्तासर, छात्रावास कार्यकारिणी अध्यक्ष कल्याण सिंह झंझेऊ, पूर्व सरपंच समुन्द्र सिंह धीरदेसर, जयसिंह पुन्दलसर, ओमपाल सिंह जोधासर, रघुवीर सिंह जोधासर, अजीतसिंह जोधासर, विक्रम सिंह झंझेऊ, गुलाब सिंह लखासर, मदनसिंह राठौड़, महेंद्र सिंह लखासर, महेंद्रसिंह झंझेऊ, भागीरथ सिंह धर्मास, मांगुसिंह जोधासर, बहादुर सिंह राजपुरा, सेरूणा सरपंच प्रतिनिधि रणवीर सिंह, कैप्टन अमरसिंह जाखासर, जगदीश सिंह सुरजनवासी, छैलूसिंह दुलचासर, महावीर सिंह जालबसर, लक्ष्मण सिंह धीरदेसर, महेंद्र सिंह बिग्गा, कल्याण सिंह जैसलसर, जितेन्द्र सिंह सातलेरा, प्रताप सिंह कीतासर, हरी सिंह गुसाईंसर, शिवसिंह झंझेऊ, चतर सिंह लालासर, बीरबल सिंह केऊ, महेंद्रसिंह श्रीडूंगरगढ़, जेठू सिंह पुन्दलसर सहित बड़ी संख्या में कार्यकारिणी सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और सहयोगी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    600वें टेस्ट में भारत की शानदार जीत, श्रीलंका को 165 रन से हराया; मानव सुथार ने झटके 10 विकेट

    समाचार-गढ़ 19 अगस्त, 2026। भारत ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। यह भारत का 600वां…

    NEET पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, NTA से UPSC जैसा मजबूत सिस्टम बनाने को कहा; सरकार बोली- परीक्षा में सेंध लगाना मुश्किल

    समाचार-गढ़ 19 अगस्त, 2026। सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि NEET की प्रश्नपत्र सुरक्षा व्यवस्था कई स्तरों वाली है और इसमें सेंध लगाना बेहद मुश्किल है। वहीं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    600वें टेस्ट में भारत की शानदार जीत, श्रीलंका को 165 रन से हराया; मानव सुथार ने झटके 10 विकेट

    600वें टेस्ट में भारत की शानदार जीत, श्रीलंका को 165 रन से हराया; मानव सुथार ने झटके 10 विकेट

    NEET पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, NTA से UPSC जैसा मजबूत सिस्टम बनाने को कहा; सरकार बोली- परीक्षा में सेंध लगाना मुश्किल

    NEET पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, NTA से UPSC जैसा मजबूत सिस्टम बनाने को कहा; सरकार बोली- परीक्षा में सेंध लगाना मुश्किल

    बुजुर्ग माता-पिता बच्चों को संपत्ति से कर सकते हैं बेदखल, सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया अधिकार

    बुजुर्ग माता-पिता बच्चों को संपत्ति से कर सकते हैं बेदखल, सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया अधिकार

    त्योहारों से पहले चीनी-गुड़ के दाम में उछाल, 15 दिन में चीनी ₹17 तक महंगी; एथेनॉल पर उठे सवाल

    त्योहारों से पहले चीनी-गुड़ के दाम में उछाल, 15 दिन में चीनी ₹17 तक महंगी; एथेनॉल पर उठे सवाल

    आजम खान के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी समेत 10 परिसरों पर छापेमारी

    आजम खान के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी समेत 10 परिसरों पर छापेमारी

    कोलकाता की पांच मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, 9 की मौत; 80 लोगों का रेस्क्यू

    कोलकाता की पांच मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, 9 की मौत; 80 लोगों का रेस्क्यू
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights