Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियां तेज, 26 जनवरी को भव्य उपखण्ड स्तरीय समारोह

Nature

श्रीडूंगरगढ़ में गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियां तेज, 26 जनवरी को भव्य उपखण्ड स्तरीय समारोह
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।
गणतंत्र दिवस 2026 के आयोजन को लेकर उपखण्ड कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में उपखण्ड अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य समारोह सहित ध्वजारोहण, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान समारोह और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत रूपरेखा तय की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 26 जनवरी 2026 को प्रातः 08:30 से 09:00 बजे तक सभी राजकीय कार्यालयों, विद्यालयों व संस्थानों में ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं अतिथि राजकीय रूपादेवी मोहता उच्च माध्यमिक विद्यालय, खेल मैदान (नगरपालिका के पीछे) आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में भाग लेंगे।

मुख्य समारोह की रूपरेखा
मुख्य उपखण्ड स्तरीय समारोह प्रातः 09:15 बजे शुरू होगा।
ध्वजारोहण उपखण्ड मजिस्ट्रेट द्वारा किया जाएगा, जबकि वृत्ताधिकारी ध्वज सलामी देंगे।
राष्ट्रगान एवं ध्वजगीत की प्रस्तुति राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं देंगी।
परेड और पीटी प्रदर्शन
विद्यालयों द्वारा पीटी व परेड प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें भाग लेने वाले विद्यालयों को 15 जनवरी तक नाम सूची जमा करनी होगी, जबकि 16 जनवरी से नियमित पूर्वाभ्यास शुरू होगा।
श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम
समारोह में देशभक्ति गीत, लोकगीत व सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे।
कनिष्ठ (कक्षा 8 तक) व वरिष्ठ (कक्षा 9 से ऊपर) वर्ग के लिए अलग-अलग प्रतियोगिता होगी।
श्रेष्ठ प्रस्तुतियों को चयन समिति द्वारा चयनित कर स्मृति प्रतीक व प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
श्रेष्ठ सेवाओं के लिए सम्मान
विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट अधिकारी-कर्मचारियों और सामाजिक संस्थाओं को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए 21 जनवरी तक नाम प्रस्तावित करने होंगे।
व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी तय
नगरपालिका को सफाई, टेंट, कुर्सियां, मंच, माइक, जनरेटर, फोटोग्राफी, सजावट व मिष्ठान वितरण की जिम्मेदारी
पुलिस विभाग को शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था
चिकित्सा विभाग को प्राथमिक चिकित्सा व एंबुलेंस
विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति
जलदाय विभाग को पेयजल व टैंकर व्यवस्था सौंपी गई
शीतलहर को देखते हुए विशेष निर्देश
शीतलहर को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों व प्रतिभागियों की सुरक्षा हेतु आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए।
सभी कार्यालयों, विद्यालयों व सार्वजनिक भवनों को 25 व 26 जनवरी को सजाने व रोशनी करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए समारोह को गरिमामय व सफल बनाने के निर्देश दिए गए। अंत में उपखण्ड मजिस्ट्रेट ने सभी का आभार जताते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की।

  • Related Posts

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights