Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में “संविधान बचाओ रैली” की तैयारी तेज़, कांग्रेस ने मंडल स्तर पर शुरू की बैठकें

Nature

श्रीडूंगरगढ़ में “संविधान बचाओ रैली” की तैयारी तेज़, कांग्रेस ने मंडल स्तर पर शुरू की बैठकें

समाचार गढ़ 10 जुलाई 2025 श्रीडूंगरगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “संविधान बचाओ रैली” अभियान के तहत राजस्थान में भी जनजागरण का माहौल बनाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में बीकानेर में 25 मई को जिला स्तरीय रैली पहले ही संपन्न हो चुकी है। अब यह अभियान श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में नई गति पकड़ रहा है।

विधानसभा प्रभारी रामदेव ढाका ने जानकारी दी कि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा के दोनों ब्लॉकों में आगामी रैली के सफल आयोजन को लेकर कार्य शुरू हो चुका है। रविवार को पूनरासर, सूडसर, बांदनू और कुचोर मंडलों में कांग्रेस मंडल कार्यकारिणी की बैठकों का आयोजन किया गया, जिसमें रामदेव ढाका व पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संविधान बचाओ अभियान की जानकारी दी।

बैठकों में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने की रणनीति तैयार की गई। प्रत्येक बूथ पर 11 सदस्यीय कार्यकारिणी, ग्राम पंचायत अध्यक्ष और उनकी कार्यकारिणी, ब्लॉक और मंडल स्तर पर पदाधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने बताया कि रैली के माध्यम से सरकार से संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा व जातीय जनगणना की मांग की जाएगी। साथ ही स्थानीय समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

इस अवसर पर डीसीसी सचिव सोहन महिया, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीराम भादू, पूनरासर मंडल अध्यक्ष सहीराम गोदारा, सूडसर मंडल अध्यक्ष राधाकृष्णन सूथार, बांदनू मंडल अध्यक्ष मालाराम प्रजापत, कुचोर मंडल अध्यक्ष जगराम कसंवा, कांग्रेस सेवा दल विधानसभा अध्यक्ष राजेश मंडा, भूराराम गोदारा, सोहन नैण, डालूराम मेघवाल, मोडाराम माहिया, प्रेमजी भादू, रामप्रताप गोदारा, हरीसिंह महिया, बिरजू महाराज, रामलाल खोड़, लंकेशजी, रेवंतराम गोदारा, डूंगराराम नैण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस की यह सक्रियता आगामी रैली को ऐतिहासिक बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है।

Related Posts

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

समाचार-गढ़ 15 अक्टूबर, 2026। Supreme Court News: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट…

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights