Nature Nature

रामनवमी की विराट धर्म यात्रा की तैयारियां जोरों पर, पताका व पीले चावल वितरण कर दे रहे न्योता

Nature

समाचार गढ़, 26 मार्च, श्रीडूंगरगढ़। रामनवमी के शुभ अवसर पर 6 अप्रैल को आयोजित होने वाली विराट धर्म यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में एकत्रित होकर समिति के उपाध्यक्ष मदन सोनी ने विभिन्न टोलियों को रवाना किया, जिन्होंने पूरे बाजार में जाकर भगवा पताका एवं पीले चावल वितरित किए और अधिक से अधिक सनातनियों से धर्म यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया।

अलग-अलग टोलियां बनीं, पूरे बाजार में बांटी गई पताका व पीले चावल दे दिया आमंत्रण

प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी एवं संतोष बोहरा के नेतृत्व में कई टोलियों का गठन किया गया, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर पताका लगाई और श्रद्धालुओं को निमंत्रण दिया। रामनवमी की इस भव्य शोभायात्रा में अधिक से अधिक धर्मप्रेमियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

भव्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे ये प्रमुख कार्यकर्ता

इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए कई कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं। इनमें मनीष नौलखा, संजय शर्मा, जयकिशन बाहेती, हनुमान माली, विनोद तोलबिया, पूर्णमल स्वामी, रजत आसोपा, दुर्गेश मारू, कुंभाराम घीटाला, भषण करवा, लोकेश गोंड, कान स्वामी, आनंद जोशी, श्याम सैन, रामसिंह जागीरदार, सूरज सुथार, रूपेश सुथार, मनोज डागा, भीखाराम सुथार, अनिल वाल्मीकि, पवन उपाध्याय, रामवतार सुथार, रामप्रताप सारस्वत, अशोक नाई, दीपक सेठिया, फतेसिंह जांगिड़ एवं पवन व्यास प्रमुख रूप से शामिल हैं।

धर्म यात्रा को भव्य बनाने की अपील

विराट धर्म यात्रा को ऐतिहासिक रूप देने के लिए विश्व हिंदू परिषद एवं आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी सनातनी श्रद्धालुओं से आह्वान किया है कि वे 6 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म, आस्था और संस्कृति के इस महापर्व को भव्य बनाएं। शोभायात्रा में भगवा ध्वज, आकर्षक झांकियां, भजन संकीर्तन एवं भव्य शोभायात्रा मुख्य आकर्षण रहेंगे।

  • Related Posts

    पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर

    पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर समाचार गढ़, 30 मार्च 2026। सियासी दांव-पेच के चलते पंचायत और…

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    समाचार गढ़ 29 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में कक्षा 1 से 9 एवं 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम के अवसर पर अभिभावक-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर

    पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights