Nature Nature

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारम्भ, श्रीडूंगरगढ़ में सजेगा समारोह

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 23 सितम्बर 2025।
देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितम्बर को बाँसवाड़ा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारम्भ करेंगे। इसी अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर भव्य शुभारम्भ समारोह आयोजित होगा, जिसमें आमजन शाम 4 बजे आमंत्रित हैं।

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने का आह्वान किया है।

विधायक ने बताया कि उन्होंने 23 अगस्त को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर बीकानेर-दिल्ली वंदे भारत सेवा प्रारम्भ करने पर आभार जताया था। साथ ही श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग भी उठाई थी, जिस पर वे निरंतर मंत्री से संवाद कर रहे हैं।

सारस्वत ने कहा कि यह रेल सेवा बीकानेर सहित आसपास के जिलों व कस्बों के यात्रियों के लिए अत्यधिक लाभकारी साबित होगी। इससे व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और यात्रियों का कीमती समय बचेगा।

उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से लगभग 120 गाँव सीधे जुड़े हुए हैं। क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, बढ़ते व्यापारिक व शैक्षणिक संबंधों, चिकित्सा व प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए यदि वंदे भारत का ठहराव श्रीडूंगरगढ़ पर मिलता है, तो आमजन को दिल्ली सहित बड़े शहरों तक पहुँचने में बड़ी सुविधा होगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को नया आयाम मिलेगा।

Related Posts

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल। समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में…

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights