Nature Nature

प्रशासन गांव की ओर शिविर में समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान

Nature

समाचार गढ़, 21 दिसंबर 2024, श्रीडूंगरगढ़। सुशासन सप्ताह के तहत आयोजित “प्रशासन गांव की ओर” शिविर में आज पंचायत समिति में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना था।

शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने लोगों की समस्याएं सुनते हुए कई मामलों का तुरंत निस्तारण किया। इस दौरान तहसीलदार कुलदीप सिंह मीणा, पंचायत समिति के विकास अधिकारी मनोज धायल, बीसीएमओ डॉ. राजीव सोनी, और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ग्रामीणों को मौके पर ही नरेगा जॉब कार्ड और राशन कार्ड बनाकर सौंपे गए। साथ ही, कई लोगों के इंतकाल दर्ज करने की प्रक्रिया भी पूरी की गई। शिविर में बिजली, पानी, स्वास्थ्य, रोडवेज, महिला एवं बाल विकास, पशुपालन जैसे प्रमुख विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शिविर में बिजली और पानी की समस्याओं पर तत्काल समाधान के आदेश दिए गए। इस आयोजन ने ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही, जिससे यह आयोजन सफल और प्रभावी साबित हुआ।

Related Posts

धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Dhanteras 2026: धनतेरस के मौके पर देशभर के बाजारों में सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ…

ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्रीसांवलियाजी मंदिर में आस्था का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। जालौर जिले के एक श्रद्धालु ने हार्ट की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights